फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: ओबीसी समुदाय को साधने के लिए एक लाख गांवों के एक करोड़ परिवारों तक पहुंचेगी भाजपा, चलेगा ये अभियान

Tue, 28 Mar 2023 05:49 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BJP: भाजपा नेता के. लक्ष्मण ने कहा कि पार्टी का ओबीसी मोर्चा देश के एक लाख गांवों में एक करोड़ परिवारों तक पहुंचेगा। उस दौरान जनता को यह बताने की कोशिश रहेगी कि केंद्र में भाजपा सरकार के नौ साल में ओबीसी समुदाय के लिए सरकार ने क्या किया गया...
विज्ञापन
भाजपा नेता के. लक्ष्मण ओबीसी अभियान पर प्रेस कांफ्रेंस करते हुए - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल प्रकरण को राजनीतिक लाभ में तब्दील करने के लिए भाजपा ने ओबीसी समुदाय की साधने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। ओबीसी समुदाय को साधने के लिए पार्टी छह अप्रैल से 14 अप्रैल तक 'गांव-गांव चलो, घर-घर चलो' अभियान शुरू करने जा रही है। इसके अंतर्गत देश के एक लाख गांवों के एक करोड़ ओबीसी समुदाय के घरों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान पार्टी सरकार के द्वारा ओबीसी समुदाय के लिए किए गए कार्यों की जानकारी देगी। साथ ही वह राहुल गांधी के बयान पर भी निशाना साधेगी।

भाजपा नेता के. लक्ष्मण ने कहा कि पार्टी का ओबीसी मोर्चा देश के एक लाख गांवों में एक करोड़ परिवारों तक पहुंचेगा। इस बीच डॉक्टर आंबेडकर जयंती और पार्टी स्थापना दिवस को भी मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उस दौरान जनता को यह बताने की कोशिश रहेगी कि केंद्र में भाजपा सरकार के नौ साल में ओबीसी समुदाय के लिए सरकार ने क्या किया गया। इस अभियान की शुरुआत पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा से करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद ओबीसी समुदाय के अलग-अलग वर्गों को लक्ष्य बनाकर उनके विकास की योजनाएं बनाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें