फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mizoram Election 2023: भाजपा का बड़ा एलान- मिजोरम में सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

Sun, 09 Oct 2022 10:31 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल

सार

भारतीय जनता पार्टी मिजोरम में होने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी मिजोरम में होने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। मिजोरम भाजपा अध्यक्ष वनलालमुआका ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि सितंबर में मिजोरम की सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के 16 नेता भाजपा में शामिल हो गए थे। मिजोरम के दक्षिणी इलाके में स्थित चकमा स्वायत्तशासी जिला परिषद इलाके में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में एमएनएफ के युवा अध्यक्ष मालिन कुमार चकमा के नेतृत्व में मिजो नेशनल फ्रंट के नेता भाजपा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

2018 में क्या था समीकरण, MNF ने की थी सत्ता में वापसी
चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए कुल 40 सीटों में एमएनएफ (MNF) पार्टी ने बहुमत हासिल करते हुए 26 सीटें जीती  थी। कांग्रेस को 26 सीटों का नुकसान हुआ और सिर्फ 5 सीट पर जीत हासिल कर सकी। भाजपा ने पहली बार मिजोरम में खाता खोला और एक सीट पर कब्जा जमा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें