फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून: भाजपा जारी करेगी टॉल फ्री नंबर, मिस्ड कॉल से समर्थन

Thu, 02 Jan 2020 09:58 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : TWITTER
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में चल रहे विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी जनसमर्थन जुटाने के लिए एक टॉल फ्री नबंर जारी करने जा रही है। पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह टॉल फ्री नंबर जारी कर सकते हैं जिस पर मिस्ड कॉल करके लोग इस कानून के प्रति अपना समर्थन व्यक्त कर सकते हैं ।

विज्ञापन


भाजपा पांच जनवरी से सीएए के मुद्दे पर 10 दिवसीय जन सम्पर्क अभियान शुरू करने जा रही है। भाजपा महासचिव अनिल जैन ने बताया कि टॉल फ्री नंबर शुक्रवार को जारी किये जाने की उम्मीद है ताकि लोग सीएए पर अपना समर्थन व्यक्त कर सकें। अमित शाह रविवार को एक परिवार के यहां भी जा सकते हैं। यह परिवार राष्ट्रीय राजधानी का हो सकता है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सीएए पर समर्थन जुटाने के लिये तीन करोड़ परिवारों से सम्पर्क करेंगे।

जैन ने कहा कि पांच से 15 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान में केंद्रीय मंत्रियों से लेकर पार्टी संगठन के नेता देश के विभिन्न हिस्सों में जायेंगे। इसके तहत लोगों से इस विषय पर सोशल मीडिया के जरिए समर्थन व्यक्त करने का आग्रह भी किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सहित विपक्षी दल इस कानून के बारे में लोगों को गुमराह कर रहे हैं और पार्टी लोगों को तथ्यों से अवगत कराएगी कि यह नागरिकता देने का कानून है, लेने का नहीं ।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून में धार्मिक प्रताड़ना के कारण पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान के ऐसे अल्पसंख्यकों को नागरिकता का पात्र बनाया गया है जो 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए हैं ।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें