मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा पीएम मोदी की छवि को जनता के बीच चमकाएगी। लोकसभा चुनाव 2019 के मदृदेनजर पार्टी ने तय किया है कि सरकार की उपलब्धियों का पूरा ध्यान पीएम मोदी के चेहरे पर ही केंद्रित रखा जाएगा। इस कवायद में पार्टी आलाकमान ने देशभर के भाजपा प्रवक्ताओं और मीडिया में दल का पक्ष रखने वाले नेताओं का सम्मेलन बुलाया है।
पहले यह सम्मेलन 19 मई को ही आयोजित होना था। मगर केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे के निधन की वजह से पार्टी ने अपने प्रवक्त्ताओं और मीडिया से जुडे नेताओं के सम्मेलन की तिथि को बढाकर 21 मई को ही आयोजित करने का निर्णय लिया है। अब यह सम्मेलन 21 मई को दिल्ली में ही होगा।
प्रवक्ताओं सिखाए जाएंगे प्रचार के विशेष गूर
मोदी सरकार की उपलब्धियों को मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए जनता के सामने पहुंचाने के लिए भाजपा आलाकमान ने पार्टी कार्यकर्ताओं को विशेष गूर सिखाने का निर्णय लिया है। इस कवायद में ही 21 मई को प्रवक्त्ता और मीडिया में कार्य करने वाले देशभर के नेताओं का सम्मेलन बुलाया गया है
अमित शाह 26 मई को जनता के बीच रखेंगे सरकार का रिपोर्ट कार्ड
सूत्र बताते हैं कि मोदी सरकार के तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह राजधानी दिल्ली में 26 मई को केंद्र सरकार की रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखेंगे। जबकि पीएम मोदी इसी दिन शाम को गुवाहाटी से देश की जनता को अपने काम का हिसाब देंगे। सरकार के उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने में पार्टी ने विशेष रणनीति बनाई है। सूत्र बताते हैं कि मोदी सरकार के कार्यों के प्रचार की कमान अपने हाथ में रखते हुए शाह खुद 26 से 28 मई तक दिल्ली में डेरा डालेंगे। विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए वे सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने तय किया है कि 26 मई से 15 जून तक पार्टी के सभी छोटे से बडे नेता केंद्र की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। पार्टी ने इस दफे पूरे अभियान की रणनीति पीएम मोदी की छवि पर केंद्रीत रखने की रधनीति बनाई है। उसे ध्यान में रखते हुए ही प्रचार सामग्री तैयार कराई जा रही है।