फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर पर मुगालते में न रहे पाकिस्तान: भाजपा

Mon, 15 Aug 2016 05:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : PTI
विज्ञापन
आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय मंच पर तूल देने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान को भाजपा ने कड़ी चेतावनी दी है। पार्टी ने कहा है कि पाकिस्तान कश्मीर को हासिल करने का ख्याली पुलाव पकाना बंद करे।
विज्ञापन


तीन युद्घों में पाकिस्तान को मिली करारी पराजय का जिक्र करते हुए पार्टी ने कहा कि इस बार अगर फिर से ऐसी नौबत आई तो पाकिस्तान कहीं का नहीं रहेगा।
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को स्पष्ट जवाब दे दिया है।
विज्ञापन

इस बार कहीं का नहीं रहेगा पाक

सु्रक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : PTI
कश्मीर को लेकर पाकिस्तान को किसी मुगालते में नहीं रहना चाहिए। शर्मा ने कहा कि पीओके और बलूचिस्तान में ज्यादतियों के सहारे लोगों की आवाज बंद करने की कोशिश में जुटे पाकिस्तान को कश्मीर हासिल करने का सपना देखने से पहले अपना घर संभालना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे पहले 1948, 1965,1971 और 1999 में पाकिस्तान ने भारत के साथ युद्ध कर मुंह की खा चुका है।

इसके बाद भी अगर वह कश्मीर को हासिल करने का सपना पाल रहा है तो इस बार वह कहीं का नहीं रहेगा। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री के कड़े रुख के बाद पाकिस्तान में बौखलाहट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें