आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय मंच पर तूल देने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान को भाजपा ने कड़ी चेतावनी दी है। पार्टी ने कहा है कि पाकिस्तान कश्मीर को हासिल करने का ख्याली पुलाव पकाना बंद करे।
तीन युद्घों में पाकिस्तान को मिली करारी पराजय का जिक्र करते हुए पार्टी ने कहा कि इस बार अगर फिर से ऐसी नौबत आई तो पाकिस्तान कहीं का नहीं रहेगा।
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को स्पष्ट जवाब दे दिया है।