फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनावः यूपी-उत्तराखंड में जीत तय मान रही है भाजपा 

Wed, 30 Nov 2016 05:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन
नोटबंदी के कदम के बाद आए गुजरात और महाराष्ट्र के स्थानीय चुनावों के नतीजे से केंद्र सरकार गदगद है, तो भाजपा के हौसले भी बढ़े हुए हैं। भाजपा इसे जनता के बीच नोटंबदी के असर की परीक्षा में पास होने जैसा मान रही है। 
विज्ञापन


गुजरात स्थानीय चुनाव के नतीजों के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट पर कहा है कि पिछले कुछ दिनों में लोकसभा, विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव में  भाजपा का प्रदर्शन दर्शाता है कि लोग सर्वांगीण विकास चाहते हैं और वे भ्रष्टाचार एवं कुशासन बर्दाश्त नहीं करेंगे।

अब सरकार और भाजपा दोनों ही नोटंबदी पर विपक्ष के खिलाफ आक्रमण में तेजी लाएंगी। गुजरात स्थानीय चुनाव के नतीजे आने के तुरंत बाद पीएम मोदी ने नतीजों की ओर इशारा करते हुए विपक्ष को आईना दिखाया है। सरकार यह भी उम्मीद जता रही है कि बुधवार से लोकसभा में संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलेगी। 
विज्ञापन

लोकसभा से आयकर संशोधन विधेयक पारित कराने के बाद सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री का कहना है कि अब विपक्ष की मजबूरी बन गई है कि वह संसद (लोकसभा) में चर्चा करे। 

नोटबंदी के फैसले के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा था कि भाजपा को इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है। मगर महाराष्ट्र और गुजरात के नतीजों ने न सिर्फ सारे अनुमानों को गलत करार दिया है। बल्कि विपक्ष को भी रणनीति पर विचार करने को मजबूर कर दिया है। तो गुजरात और महाराष्ट्र के स्थानीय निकायों में मिली जीत के भाजपा को यूपी और उत्तराखंड की राह भी आसान नजर आ रही है। 

उसे लग रहा है कि नोटबंदी के कदम का जनता में सिर चढ़कर जादू चल रहा है। इस जादू के जरिए उसे अगले वर्ष शुरू में होने वाले पंजाब, यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पक्की दिख रही है। 
विज्ञापन

भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है

मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि पिछले कुछ दिनों में हमने पूरे भारत में विभिन्न चुनावों- लोकसभा, विधानसभाओं एवं स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे देखे हैं। चाहे पूर्वोत्तर हो, या पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र या गुजरात... भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है. मैं लोगों को धन्यवाद देता हूं।  

उन्होंने कहा कि देशभर के ये नतीजे दर्शाते हैं कि लोग सर्वांगीण प्रगति चाहते हैं और वे भ्रष्टाचार एवं कुशासन को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अपने गृह राज्य गुजरात के निकाय परिणामों का जिक्र करते हुए पीएम ने लिखा है कि भाजपा में निरंतर विश्वास व्यक्त करने के लिए मैं गुजरात के लोगों को सलाम करता हूं।

स्थानीय निकायों में भाजपा की बड़ी जीत विकास की राजनीति में लोगों के दृढ़ विश्वास को दर्शाती है। इस सफलता के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी समेत राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। 

गौरतलब है कि नोटबंदी के फैसले के बाद अनुमान लगाया जा रहा था कि भाजपा को इसकी कीमत चुकानी होगी। गुजरात से मोदी के हटने के बाद वहां पार्टी की स्थिति को कमजोर माना जा रहा था। बीते चंद माह पहले ही पार्टी ने मुख्यमंत्री पद से आनंदी बेन पटेल को हटाकर विजय रूपाणी को कमान सौंपी थी। 

मगर स्थानीय निकाय के नतीजों ने केंद्र के नोटंबदी कदम को जायज ठहाराने के साथ भाजपा को भी मजबूती प्रदान की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें