फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: 'वाल्मीकि ने बताया इंसान जन्म नहीं, कर्म से महान', वीरेंद्र सचदेवा बोले

Thu, 10 Jul 2025 07:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा नेता ने भगवान वाल्मीकि का दर्शन किया और मंदिर के पुजारी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
वीरेंद्र सचदेवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि भगवान वाल्मीकि ने लोगों को सिखाया कि इंसान अपने जन्म से नहीं, कर्म से महान बनता है। वाल्मीकि को सनातन संस्कृति का पहला कवि बताते हुए सचदेवा ने कहा कि लोगों को वाल्मीकि का चरित्र अपने जीवन में उतारना चाहिए और समाज के सामने एक आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए।     

विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा नेता ने भगवान वाल्मीकि का दर्शन किया और मंदिर के पुजारी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद सचदेवा ने कहा कि भगवान वाल्मीकि का भारतीय संस्कृति को मजबूत बनाने में योगदान हमेशा याद किया जाएगा क्योंकि भारतीय जनमानस में बसे भगवान राम के जीवन चरित्र को उन्होंने जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। 

सचदेवा ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार ने वाल्मीकि समुदाय के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए अनेक कार्य किए हैं। उनके बच्चों को उच्च शिक्षा से लेकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार करने के लिए अनेक सहायता देकर उन्हें हर तरह से मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने वाल्मीकि समुदाय का समाज को मजबूत करने में दिये गए योगदान को भी याद किया। 
विज्ञापन


सचदेवा ने कहा कि आज गुरु पूर्णिमा का वह दिन है जो उस महान परंपरा को नमन करने का अवसर है जिसमें गुरु को ईश्वर से भी ऊंचा स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि एक ऐसे महान संत, कवि और समाज सुधारक थे जिन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की आदर्श लोगों के सामने पेश किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें