कर्नाटक में एक्टर प्रकाश राज के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद भाजपा के युवा नेताओं ने गो मूत्र छिड़ककर स्टेज का शुद्धीकरण किया। प्रकाश राज को सिरसी टॉउन में 'हमारा संविधान, हमारा गौरव' कार्यक्रम में भाषण के लिए आमंत्रित किया गया था।
जिसके बाद
प्रकाश राज ने भाजपा पर तंज कसते हुए इसका विरोध भी किया। उन्होंने कहा 'भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्टेज को साफ करने के लिए गो मूत्र छिड़का जहां से मैंने भाषण दिया। लेकिन क्या भाजपा हर उस जगह को पवित्र करेगी जहां-जहां मैं जाऊंगा।'
वहीं
गो मूत्र छिड़कने वाले भाजपा के एक कार्यकर्ता ने कहा कि 'प्रकाश राज वामपंथी मानसिकता वाले हैं और उन्होंने अपने भाषण से एक धार्मिक स्थान को दूषित कर दिया।'
बता दें कि प्रकाश राज इन दिनों भाजपा का जमकर विरोध कर रहे हैं। दूसरी तरफ कर्नाटक में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में भाजपा बेहद आक्रमक हो गई है।