फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमो ऐप के जरिए चंदा मांग रही भाजपा, केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने दान किए 1000 रुपये

Tue, 23 Oct 2018 06:03 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
नमो एप
विज्ञापन

भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से ‘नमो एप’ के माध्यम से 5 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक की धनराशि का योगदान देने का आग्रह किया है। केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने इसके माध्यम से 1000 रुपये का योगदान दिया है ।

विज्ञापन


भाजपा ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी अपील में कहा है ‘‘आपका छोटा योगदान ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण में बड़ा अंतर ला सकता है । इसलिये नमो एप के माध्यम से 5 रुपये, 50 रुपये, 100 रुपये, 500 रुपये और 1000 रुपये का छोटा छोटा योगदान करें और भाजपा को मजबूत बनायें ।’’ 

भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने ट्वीट में कहा है कि, ‘‘ मैंने भी इस एप पर 1000 रुपये की राशि दी । मेरा सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों तथा हितैषियों से अनुरोध है कि सार्वजनिक जीवन शुचिता बनाये रखने के लिए इस अभियान में अपना योगदान अवश्य दें। ’’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में शुचिता बहुत आवश्यक है। इसी आवश्यकता को महसूस करते हुए भाजपा ने “नमो एप” पर अपने कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों से छोटी राशि इकट्ठा करने का अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि इसमें 5 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक की राशि दी जा सकती है । 1000 रुपये से अधिक की राशि स्वीकार नहीं की जाती।
विज्ञापन

 



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें