फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BTC Election: बोडोलैंड परिषद चुनाव में सियासी माहौल गर्म; BJP-UPPL-AGP ने उतारे प्रत्याशी, 22 सितंबर को मतदान

Sun, 31 Aug 2025 10:23 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोकराझार/गुवाहाटी

सार

बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल चुनाव के लिए भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों ने प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। चुनाव 22 सितंबर को होने वाले हैं। जरूरत पड़ने पर 24 सितंबर को पुनर्मतदान होगा। वोटों की गिनती 26 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और प्रमोद बोरो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में 40 सदस्यीय बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (बीटीसी) के चुनाव के लिए भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) तथा असम गण परिषद (एजीपी) ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। चुनाव 22 सितंबर को होने वाले हैं। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 2 सितंबर है। 4 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 6 सितंबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। जरूरत पड़ने पर 24 सितंबर को पुनर्मतदान होगा। वोटों की गिनती 26 सितंबर को होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Telangana: तेलंगाना विधानसभा से विधेयक पारित, स्थानीय निकाय चुनावों में पिछड़ी जातियों को मिलेगा 42% आरक्षण

यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल की घोषणा
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सहयोगी पार्टी यूपीपीएल ने अब तक कुल 34 उम्मीदवार उतारे हैं और कहा है कि वह सभी 40 सीटों पर लड़ेगी। मौजूदा बीटीसी प्रमुख प्रमोद बोरों को गोइबारी सीट से मैदान में उतारा गया है। उप प्रमुख गोबिंद बसुमातारी (भैरबकुंडा) और पूर्व उप प्रमुख कंपा बोरगोयरी भी सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन


बीटीसी चुनाव के लिए भाजपा की सूची
भाजपा ने पहली सूची में 28 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। राज्य अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा कि पार्टी कुछ और सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी लेकिन सभी 40 सीटों पर नहीं लड़ेगी। प्रमुख नामों में रेखारानी दास बोरों (बगानपारा), अरुप कुमार डे (फकीराग्राम), देरहासार नारजरी (गोरस्वर), संजीत तांती (नोनवी सेरफांग) और दिगंता बरुआ (म्वडविबारी) शामिल हैं।

एजीपी के उम्मीदवारों के नाम
एजीपी ने अब तक चार सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं—बिस्तु राम नारजरी (बौखुगरी, एसटी आरक्षित), मनमोहन दास (मथांगुरी), बिप्रदीप तालुकदार (श्रीरामपुर) और पार्थजीत राय (थुरिबारी)।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - महाराष्ट्र: मराठा आरक्षण को लेकर जरांगे का अनशन जारी, उठाई ये मांग; NCP नेता भुजबल ने बुलाई OBC नेताओं की बैठक

पिछले नतीजे और राजनीतिक समीकरण
पिछले बीटीसी चुनावों (2020) में यूपीपीएल ने 12 सीटें, भाजपा ने नौ और उसकी सहयोगी गना सुरक्षा पार्टी ने 1 सीट जीती थी। तब तक सत्ता में रही बोडोलैंड पीपुल्स पार्टी (बीपीएफ) को 17 सीटें मिली थीं। कांग्रेस का एकमात्र सदस्य बाद में भाजपा में शामिल हो गया था। बीटीसी के 40 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 26,57,937 मतदाता हैं, जिनमें 13,34,521 महिलाएं और 17 अन्य मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 3,359 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें