फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष की महारैली के जवाब में भाजपा करेगी बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर रैली, अमित शाह करेंगे आगाज

Sun, 20 Jan 2019 10:31 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

  • 22 से 24 जनवरी के बीच अमित शाह करेंगे पांच रैलियां
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28, 31 जनवरी और 8 फरवरी को करेंगे सभाएं 
  • बंगाल में 9 फरवरी से 13 मार्च तक बोर्ड एग्जाम को देखते हुए लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रखा है 42 में से 22 सीटें जीतने का लक्ष्य  
विज्ञापन
BJP - फोटो : BJP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने ममता बनर्जी की अगुवाई वाले विपक्ष की महारैली के बाद अब भाजपा ने भी कमर कस ली है। पार्टी के शीर्ष नेता आठ फरवरी तक पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर रैलियां कर महागठबंधन को जवाब देंगे। रैलियों का सिलसिला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली की 22 और 24 जनवरी की रैली के साथ शुरू होगा। प्रधानमंत्री मोदी भी 28, 31 जनवरी और आठ फरवरी को सभाएं करेंगे। इसके अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभाओं का कार्यक्रम है।

विज्ञापन


प्रदेश में नौ फरवरी से 13 मार्च तक बोर्ड परीक्षाओं की वजह से लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। प्रदेश प्रमुख दिलीप घोष ने सभी इकाइयों को ब्रिगेड मैदान से विपक्ष के हर आरोप का जवाब देने के लिए अभियान छेड़ने की बात कही है।

पार्टी की युवा इकाई सभी लोकसभा क्षेत्रों में बाइक और साइकिल रैली करेंगी। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि हमारा संदेश बहुत साफ है। सभी भ्रष्ट और नकार दिए गए नेता प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ एकजुट हो रहे है। प्रधानमंत्री ने उनकी नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन


भाजपा कांग्रेस के झूठ और तृणमूल की तानाशाही के खिलाफ भी विशेष अभियान चालने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 42 में से 22 सीटों पर कब्जा करने का लक्ष्य रखा है। अभी प्रदेश में भाजपा के दो सांसद है। 2014 के चुनाव में भाजपा ने अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए दो सीटें जीती थी।

जानकारों के मुताबिक अब तृणमूल और भाजपा के बीच सीधी जंग शुरू हो चुकी है। जहां तृणमूल इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को उखाड़ फेंकने का दावा कर रही है वहीं भाजपा इसे बंगाल में ममता राज के अंत की शुरुआत का चुनाव बता रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें