फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में भाजपा को मिलेगा बहुमत, हारने के लिए कांग्रेस ने ली सुपारी: वाघेला

Sun, 10 Dec 2017 09:23 PM IST
एजेंसी/ गांधीनगर
विज्ञापन
- फोटो : Youtube
विज्ञापन
गुजरात चुनाव में दोनों मुख्य पार्टियों के बीच जारी राजनीतिक घमासान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने दावा किया है कि हारने के लिए कांग्रेस ने भाजपा से सुपारी ली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर भाजपा से हारना चाहती है और भाजपा को बहुमत मिलने वाला है।
विज्ञापन


गुजरात की राजनीति में तीन दशक से भी अधिक समय तक अग्रणी भूमिका निभाने वाले 77 वर्षीय वाघेला का कहना है कि मैंने राहुल गांधी से कहा था कि पार्टी 90 सीटों से ज्यादा जीत सकती है और उन्होंने मुझे पूरे समर्थन का वादा भी किया था। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के कुछ बड़े नेता चुनाव नहीं जीतना चाहते हैं। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने चुनाव हारने के लिए भाजपा से सुपारी ली है। वहीं उन्होंने चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने की भविष्यवाणी भी की। छह बार सांसद रह चुके वाघेला ने अपना संगठन ‘जन विकल्प मोर्चा’ तैयार करने के लिए चुनाव से कुछ महीने पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि वाघेला राज्य में अलग-अलग समय पर कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों के प्रमुख रह चुके हैं। 
विज्ञापन


हार्दिक बन जाएंगे ‘इतिहास’
वाघेला का दावा है कि इस चुनाव के बाद पाटीदार नेता हार्दिक पटेल इतिहास बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि हार्दिक जैसे लोग केवल अपने हितों के लिए कार्य करते हैं। आप देखेंगे कि चुनाव खत्म होने के बाद वे इतिहास बन जाएंगे। 

... तो जीत सकती थी कांग्रेस
वाघेला का मानना है कि अगर कांग्रेस थोड़ी पहले तैयारी शुरू करती तो वह चुनाव जीत सकती थी। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास एक मजबूत संगठन के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं का बड़ा आधार है। अगर आप उन्हें चुनौती देना चाहते हैं तो आपको चुनाव से छह महीने पहले जमीन पर काम शुरू कर देना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें