फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Speaker Election: केरल में तीन विधायक फिर भी स्पीकर चुनाव में उतरेगी भाजपा, बीबी गोपाकुमार होंगे उम्मीदवार

Thu, 21 May 2026 12:12 PM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

केरल विधानसभा में पहली बार तीन सीटें जीतने वाली भाजपा अब स्पीकर पद के चुनाव में भी अपना उम्मीदवार उतार रही है। पार्टी ने चथन्नूर सीट से विधायक बीबी गोपाकुमार को उम्मीदवार बनाया है। आइए विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन
राजवी चंद्रशेखर ने क्या बताया? - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल विधानसभा में पहली बार तीन सीटें जीतकर इतिहास रचने वाली भाजपा अब विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) पद के चुनाव में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा स्पीकर पद के लिए अपना उम्मीदवार उतारेगी।

कौन है भाजपा का उम्मीदवार?

उन्होंने बताया कि कोल्लम जिले की चथन्नूर विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक बीबी गोपाकुमार को पार्टी ने स्पीकर पद का उम्मीदवार बनाया है। राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि गोपाकुमार के नाम का प्रस्ताव वह स्वयं और भाजपा विधायक वी मुरलीधरन मिलकर करेंगे।
विज्ञापन


राज्य विधानसभा में स्पीकर पद के लिए चुनाव शुक्रवार को होना है। इस चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस नीत यूडीएफ पहले ही वरिष्ठ नेता थिरुवनचूर राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, जबकि माकपा नीत एलडीएफ ने अभी तक अपने उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया है।

केरल विधानसभा में भाजपा के विधायक 

केरल विधानसभा में भाजपा के कुल तीन विधायक हैं, बीबी गोपाकुमार, वी मुरलीधरन और राजीव चंद्रशेखर। पार्टी ने हालिया विधानसभा चुनाव में पहली बार तीन सीटें जीतकर राज्य की राजनीति में अपनी मौजूदगी मजबूत की है।

केरल की इतिहास में पहली बार स्पीकर पद के चुनाव में उतरेगी भाजपा

राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि केरल की राजनीति के इतिहास में पहली बार स्पीकर पद के चुनाव में भाजपा का उम्मीदवार होगा। हम आज से अपना काम शुरू कर रहे हैं। विधानसभा में विधायक के रूप में शपथ लेने के लिए जाते समय उन्होंने यह बात पत्रकारों से कही।

विपक्ष को लेकर क्या बोले चंद्रशेखर?

चंद्रशेखर ने राज्य की राजनीति पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि अब तक केरल विधानसभा में वास्तविक विपक्ष नहीं था। उन्होंने कहा कि माकपा नीत एलडीएफ और कांग्रेस नीत यूडीएफ के बीच राज्य में एडजस्टमेंट पॉलिटिक्स चलती रही है। भाजपा नेता ने दावा किया कि उनकी पार्टी के तीनों विधायक अब विधानसभा में प्रभावी विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।

विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने से पहले भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक तिरुवनंतपुरम स्थित पलायम शहीद स्मारक पहुंचे और वहां पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद तीनों विधायक विधानसभा पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक पद की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें