फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल चुनाव : चुनावी हिंसा के खिलाफ भाजपा-तृणमूल ने की ईसी से शिकायत

Sun, 11 Apr 2021 02:58 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

  • चौथे चरण में हिंसा के विरोध में चुनाव आयोग पहुंची टीएमसी ने इससे पहले एलान किया कि वह इतवार को काला दिवस मानाएगी।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौथे चरण के मतदान के दौरान कूचबिहार में हुई हिंसा बीच टीएमसी और भाजपा ने चुनाव आयोग में दस्तक दी है। टीएमसी ने एक लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है। वहीं, भाजपा सांसद और मौजूदा विधानसभा प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी ने उन पर हुए हमले की शिकायत की।

विज्ञापन


वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौथे चरण के मतदान के दौरान हुई हिंसा पर दुख जताया है, और चुनाव आयोग से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। चौथे चरण में हिंसा के विरोध में चुनाव आयोग पहुंची टीएमसी ने इससे पहले एलान किया कि वह इतवार को काला दिवस मानाएगी।  

टीएमसी ने आयोग को दिए पत्र में आरोप लगाया है कि केंद्रीय सुरक्षा बलों ने मतदान के लिए खड़े चार लोगों की हत्या की है, तीन को गंभीर चोटें आई हैं। तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद डोला सेन ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


सेन ने कहा, केंद्रीय बल अपराध कर सारी हदों को पार कर रहे हैं। इसलिए आयोग को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। तृणमूल कांग्रेस ने सीआईएसएफ के पुलिस अधीक्षक एसपी कूच बिहार की नियुक्ति पर सवाल उठाया है।

तृणमूल ने चुनाव आयोग पर भी उठाए सवाल
टीएमसी ने अपनी शिकायत में कहा है कि  उसकी ओर से 134 शिकायतें पहले, दूसरे और तीसरे चरण में केंद्रीय बलों के खिलाफ दी गई हैं। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग ने बिना स्पष्ट कारणों के पश्चिम बंगाल के डीजीपी और एडीजी कानून व्यवस्था को निष्पक्ष चुनाव कराने के नाम हटा दिया। इससे प्रतीत होता है कि ईसीआई भाजपा के इशारों पर काम कर रही है।  

टीएमसी के पत्र में कहा गया है कि जब केंद्रयी बलों की शिकायत चुनाव आयोग से की गई तो बजाए उन पर कार्रवाई के, उल्टे उनकी मुखिया ममता बनर्जी को ही चुनाव आयोग द्वारा नोटिस दे दिया गया। टीएमसी ने कहा है कि आज की हिंसा भाजपा की शह पर सीआरपीएफ द्वारा प्रायोजित प्रतीत हो रही है।

यह  पूरा मामला भाजपा के स्टार प्रचारक और गृहमंत्री द्वारा निर्देशित लग रहा है। लिहाजा वह कूच बिहार के एसपी के खिलाफ कार्रवाई, हत्या जैसे जघन्य कांड पर चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती है। इस प्रतिनिधि मंडल में डोला सेन सुब्रत मुखर्जी सुदीप बंदोपाध्याय, सौगत राय और डेरिक ओ ब्रायन शामिल थे ।

भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने बताया कि ऐसी ही एक घटना में टीएमसी समर्थकों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पर भी हमला किया है। इस बीच ममता बनर्जी ने कहा है कि वह मृतकों के परिजनों से मिलेंगी।

माकपा ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
वरिष्ठ माकपा नेता और पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी ने कूचबिहार में हुई हिंसा की घटना की निंदा करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।  उन्होंने चुनाव आयोग से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। येचुरी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें