फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महागठबंधन के मंच से शरद यादव ने उठाया बोफोर्स का मुद्दा, भाजपा बोली- 'थैंक यू'

Sun, 20 Jan 2019 08:29 AM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Sharad yadav
विज्ञापन
शनिवार को कोलकाता में ममता बनर्जी की अगुवाई में विपक्षी पार्टियों की संयुक्त भारत रैली हुई। इस रैली में 23 पार्टियों के नेताओं ने मोदी सरकार को जीएसटी, नोटेबंदी और राफेल डील समेत कई मुद्दों पर घेरा। इस दौरान जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के साथ रहे शरद यादव ने कुछ ऐसा कह दिया कि भाजपा भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाई।
विज्ञापन


दरअसल लोकतांत्रिक जनता दल के अध्यक्ष शरद यादव ने अपने संबोधन में राफेल की जगह बोफोर्स घोटाले का मुद्दा उठाया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रतिनिधि के रूप में अभिषेक मनु सिंघवी और लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी मंच पर मौजूद थे।

शरद ने कहा कि ''बोफोर्स की लूट, फौज का हथियार और फौज का जहाज यहां लाने का काम हुआ। भारत के लोग सीमा पर शहादत दे रहे हैं और डकैती डालने का काम बोफोर्स में हुआ है, डकैती हो गई है।'' उन्होंने बार-बार राफेल की जगह बोफोर्स शब्द का इस्तेमाल किया। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में बोफोर्स घोटाले के आरोप लगे थे।
विज्ञापन


शरद यादव की इस गलती से विपक्ष की किरकिरी होते देख तृणमूल के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने शारद यादव के पास जाकर उनकी गलती बताई जिसके बाद गलती को सुधारते हुए कहा कि उनका मतलब राफेल से था। 

भाजपा ने शारद यादव के भाषण के बाद ट्वीट करके लिखा कि बोफोर्स के बारे में हिम्मत जुटाने के लिए थैंक्यू शरद जी। भाजपा ने वीडियो ट्वीट किया जिसमें लिखा था महागठबंधन के मंच पर नेताओं की जुबान से निकला सच।
विज्ञापन

 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें