फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! 2 से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर हो सकती है कड़ी कार्रवाई, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

Mon, 13 Aug 2018 03:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर 125 सांसदों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर एक सख्त कानून बनाने की मांग की है। भाजपा समेत टीडीपी, शिवसेना और अन्य दलों के सांसदों ने राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी सौंपा है।

विज्ञापन


सांसदों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर जनसंख्या नियंत्रण पर कानून के मुद्दे पर चर्चा की। चर्चा में भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी, उदय प्रताप सिंह, संजीव बालियान, लक्ष्मण यादव, शिवसेना के अरविंद सावंत, तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के रामबाबू नायडू और जयदेव गल्ला, सुरेश अंगड़ी, समेत कई सांसद शामिल थे। 

एक एनजीओ के साथ मिलकर तैयार हुए इस ज्ञापन में कई अहम बिंदुओं को रेखांकित किया गया है।

ज्ञापन के मुताबिक, अगर कोई भी माता-पिता तीसरा बच्चा पैदा करते हैं तो उनपर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्हें सरकारी नौकरी भी न दी जाए। इसके साथ ही तीसरे बच्चे को पैदा करने वाले अभिभावक से वोटिंग का अधिकार छीन लिया जाए। जाति धर्म से उपर उठकर यह कानून सभी देशवासियों पर लागू हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें