फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने गुर्जर आंदोलन से पल्ला झाड़ा, कहा- राज्य सरकार के खिलाफ है जनता का गुस्सा

Mon, 11 Feb 2019 03:49 PM IST
Nilesh Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Gurjar
विज्ञापन

5 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर राजस्थान में गुर्जर समाज के लोग एक बार फिर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने सड़कों और रेल मार्ग को बाधित कर दिया है। कई जगहों से संपत्तियों के भारी नुकसान की खबर है। इसी बीच भाजपा ने इसे केंद्र की बजाय राज्य सरकार के खिलाफ हो रहा प्रदर्शन बताया है। 

विज्ञापन


पार्टी के ओबीसी मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह चौहान ने कहा कि गुर्जर समाज का गुस्सा राज्य सरकार के खिलाफ है जिसने चुनाव में उन्हें ज्यादा कुछ देने का लालच दे दिया था, लेकिन अब वह उसे पूरा नहीं कर पा रही है। इसी के कारण जनता का गुस्सा भडक उठा है। 

रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दारा सिंह चौहान ने कहा कि इसी गुर्जर समाज ने 2014 में एक साथ वोट देकर नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने का काम किया था। यह देशभक्त समुदाय एक बार फिर उन्हें पीएम बनाने के लिए भाजपा का साथ देगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज की सेवा सेना से लेकर अन्य दूसरे क्षेत्रों में बहुत ही सराहनीय रही है। उम्मीद है कि समाज अपने गौरवशाली भूमिका को याद कर देश को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का काम करेगा। 

भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने रविवार को कहा कि आज यहां सैकड़ों गुर्जर समाज के लोग उपस्थित हुए हैं जो सम्राट मिहिर भोज के वंशज हैं। देश की आजादी से लेकर इसे आगे बढ़ाने में इस समाज की भूमिका अतुलनीय रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस समाज की भूमिका महत्त्वपूर्ण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें