फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: अकोला में BJP ने 11 पदाधिकारियों को किया निलंबित, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

Mon, 30 Dec 2024 04:14 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अकोला (महाराष्ट्र)।

सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के अकोला जिले में भाजपा ने अपने 11 पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में छह साल के लिए निलंबित किया गया है। 
 
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के अकोला जिले में भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए 11 पदाधिकारियों को छह साल के लिए निलंबित कर दिया। इन निलंबित पदाधिकारियों में एक जिला परिषद सदस्य भी शामिल है। 

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता ने बताया कि अकोला जिले में नवंबर के विधानसभा चुनाव के दौरान महायुति (भाजपा, शिवसेना और राकांपा का गठबंधन) में बगावत हुई थी, जिसके बाद पार्टी ने अब यह कार्रवाई की। 

पार्टी के जिला अध्यक्ष किशोर मांटे पाटिल ने सोमवार को 'पीटीआई' से बातचीत में कहा कि इस बारे में राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले को सूचित कर दिया गया है। 
विज्ञापन

 
राज्य में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव हुए थे। जिनके नतीजे 23 नवंबर को सामने आए थे। इस चुनाव में भाजपा ने अकोला पूर्व सीट पर जीत हासिल की। हालांकि, अकोला पश्चिम सीट पर उसे कांग्रेस से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें