फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांग्रेस बनी माओवादी मुस्लिम लीग पार्टी': भाजपा ने हामिद अंसारी को क्यों दी बधाई? राहुल को भी लिया आड़े हाथ

Mon, 21 Sep 2026 11:47 AM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के हिंदू राष्ट्रवाद को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बवाल मचा हुआ है। कई मुस्लिम धर्मगुरुओं ने पहले ही उनके बयान से किनारा कर लिया है। वहीं, अब भाजपा ने अंसारी के बयान को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी को निशाने पर ले लिया है। 
विज्ञापन
डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने सोमवार को पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के हिंदू राष्ट्रवाद को लेकर दिए गए बयान पर निशाना साधा। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हामिद अंसारी ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस अब माओवादी-मुस्लिम लीग पार्टी हो चुकी है। त्रिवेदी ने कहा कि हामिद अंसारी ने ये भी बताया कि जवाहरलाल नेहरू भी वामपंथ को खतरा मानते थे। उन्होंने कहा कि ये खुलासा करने के लिए हामिद अंसारी को बधाई।
विज्ञापन


सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आज की कांग्रेस अल्ट्रा लेफ्ट में जा चुकी है और राहुल गांधी कम्युनिज्म में गोता लगा चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि यहां नेहरू का संदर्भ भी आपके समर्थक लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयानों में जो नजर आता है, वो उनका खानदानी गुण है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 2 जून, 2023 को वॉशिंगटन डीसी में मुस्लिम लीग को पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष बताया था। उन्होंने कहा कि जिन्ना की बनाई गई मुस्लिम लीग जिसके साथ आप केरल में सरकार चला रहे हैं।

जिन्ना वाली मुस्लिम लीग के साथ है कांग्रेस का गठबंधन 
राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अगर कोई कहता है कि यह मोहम्मद जिन्ना की मुस्लिम लीग नहीं है, तो वह झूठ बोलता है। उसके संस्थापक मोहम्मद इस्माइल जिन्ना की मुस्लिम लीग के मद्रास प्रेसीडेंसी के अध्यक्ष थे। जिन्ना को कायद-ए-आजन कहा जाता था। वहीं, मोहम्मद इस्माइल को कायद-ए-मिल्लत कहा जाता था। अगर इस मुस्लिम लीग में अंतर है तो कांग्रेस भी आजादी से पहले वाली नहीं है।
विज्ञापन


राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
उन्होंने विकीलीक्स का हवाला देते हुए कहा कि राहुल गांधी ने अमेरिकी राजदूत से बातचीत में लश्कर-ए-तैयबा से हिंदू जागरण को ज्यादा बड़ा खतरा बताया था। उन्होंने कहा कि जो नेहरू की सोच थी, वही राहुल गांधी की सोच है। यह सोच कांग्रेस में हर जगह फैली है। उन्होंने कहा कि 2013 में गृह मंत्री रहे सुशील कुमार शिंदे ने कहा था कि आरएसएस वाले शिक्षण शिविरों के जरिए से देश में विनाशकारी गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि जब इस पर संसद में शिंदे से सवाल पूछा गया तो उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया।

त्रिवेदी ने कहा, "मुझे लगता है कि विपक्ष के नेता के पद के लिए राहुल गांधी एक यक्षप्रश्न बन गए हैं। उन्होंने अब विपक्ष के नेता के पद की गरिमा और गंभीरता को एक मसखरे के रूप में बदल दिया है। सृजनात्मकता की कमी होने पर पतन कैसे हो सकता है? हास्य-विनोद पहले के समय में हंसी-मजाक से स्टैंड-अप कॉमेडी की ओर बढ़ा और अंत में फूहड़ता-अश्लीलता पर आ गया। कांग्रेस पार्टी भी अब इसी पर आकर रुक गई है। मुझे लगता है कि कांग्रेस को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।" उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए एक छंद पढ़ा, ''बूढ़ा वंश इंदिरा जी का, उपजा ऐसा लाल। लुटिया सारी डुबो दई है, ऐसा किया कमाल।''

हामिद अंसारी ने नेहरू के किस बयान का जिक्र किया?
हामिद अंसारी ने एजी नूरानी को याद करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भारत में नागरिक राष्ट्रवाद के सामने उभरती चुनौतियों का जिक्र किया। इसी दौरान उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के एक पुराने कथन को सामने रखा। अंसारी के मुताबिक नेहरू ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की एक बैठक में कहा था कि भारत के लिए असली खतरा साम्यवाद नहीं, बल्कि हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता है। यह टिप्पणी पूर्व विदेश सचिव जगत सिंह गुंडेविया के रिकॉर्ड और एजी नूरानी की किताब के संदर्भ में सामने रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें