फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकागो: राहुल गांधी के बयान पर भड़की भाजपा, प्रदीप भंडारी बोले- वे भारत विरोधी प्रोपेगेंडा के नेता

Thu, 19 Nov 2026 11:20 AM IST
अमन तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

शिकागो विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में भारतीय लोकतंत्र को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी प्रवक्ताओं प्रदीप भंडारी और सीआर केसवन ने उन पर विदेशी धरती से भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
प्रदीप भंडारी, भाजाप प्रवक्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारतीय लोकतंत्र को बीमार बताने वाले कथित बयान पर तीखा हमला बोला। भाजपा ने राहुल गांधी पर विदेश की धरती से भारत विरोधी प्रचार करने और देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी का एक वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें परिवार से प्यार है, लेकिन लोकतंत्र से नफरत है।
विज्ञापन



दरअसल, राहुल गांधी बुधवार को शिकागो विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था, 'भारतीय लोकतंत्र बीमार है। मेरे लिए यह कहना भी मुश्किल है कि भारतीय लोकतंत्र में कोई समस्या है। इसके लिए मेरे पास 100, 200 या 300 प्रतिशत सबूत होने चाहिए। लेकिन विपक्ष के कार्यकर्ताओं के साथ क्या हो रहा है...?' इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी हर बार साबित करते हैं कि वह भारतीय राज्य, देश की जनता और भारत के लोकतांत्रिक ढांचे के खिलाफ हैं। उन्होंने राहुल गांधी को भारत विरोधी प्रोपेगेंडा का नेता भी बताया।
विज्ञापन


सीआर केसवन ने भी साधा निशाना
भाजपा प्रवक्ता सीआर केसवन ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर विदेशी धरती से भारत की चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता को बदनाम करने का आरोप लगाया। केसवन ने कहा कि राहुल गांधी के बयान संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अनादर और देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति उनकी अवमानना को दिखाते हैं।

एक्स पर पोस्ट करते हुए केसवन ने कहा कि राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर लगाए गए अपने आरोपों के समर्थन में कोई हलफनामा दाखिल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि 2014 के चुनावों को लेकर राहुल गांधी के बयान तर्कहीन और भ्रमित करने वाले हैं, क्योंकि उस समय कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की सरकार सत्ता में थी।

चुनाव हारने पर ही चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हैं राहुल
केसवन ने राहुल गांधी पर ‘सुविधा के अनुसार बातें भूलने’ का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल तभी उठाते हैं, जब कांग्रेस चुनाव हारती है। वहीं, जिन राज्यों में कांग्रेस जीतती है, वहां वह इस मुद्दे पर चुप रहते हैं। केसवन ने कहा कि राहुल गांधी चुनाव दर चुनाव जनता की ओर से खारिज किए जा रहे हैं। इसकी वजह चुनावी पिच से छेड़छाड़ नहीं, बल्कि उनका नेतृत्व करने में अयोग्य, अक्षम और कमजोर होना है। उन्होंने कहा कि जनता को राहुल गांधी पर भरोसा नहीं है। भाजपा प्रवक्ता ने विदेशी धरती से चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाने वाले राहुल गांधी के बयान को बेहद निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि इससे राहुल गांधी की ‘आपातकालीन मानसिकता’ भी उजागर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें