फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या कर्नाटक में हिंदू होना अपराध है?: छात्रों से जनेऊ उतरवाने के आरोपों पर BJP ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया

Sat, 25 Apr 2026 12:45 PM IST
Riya Dubey न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

कर्नाटक में CET परीक्षा के दौरान कुछ छात्रों से कथित तौर पर जनेऊ हटाने को कहे जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर हिंदू विरोधी रवैये और दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। आइए विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन
गिरिराज सिंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने शनिवार को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर हिंदू विरोधी मानसिकता और दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। यह राजनीतिक विवाद उस समय खड़ा हो गया जब कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) देने पहुंचे कुछ छात्रों से कथित तौर पर जनेऊ उतारने को कहा गया। घटना के सामने आते ही राज्य की राजनीति गरमा गई और बीजेपी ने कांग्रेस सरकार को घेरना शुरू कर दिया।

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को शहर के कॉलेज में परीक्षा केंद्र पर CET परीक्षा आयोजित की गई थी। आरोप है कि यहां परीक्षा देने पहुंचे पांच ब्राह्मण छात्रों से जनेऊ (यज्ञोपवीत) हटाने को कहा गया। छात्रों ने दावा किया कि मडिवाला क्षेत्र स्थित केंद्र पर तैनात जांच कर्मियों ने उन्हें स्पष्ट रूप से कहा कि यदि परीक्षा हॉल में प्रवेश करना है तो पहले जनेऊ उतारना होगा।

विज्ञापन


जनेऊ हिंदू धर्म, विशेष रूप से ब्राह्मण समुदाय में, एक पवित्र धागा माना जाता है, जिसे शरीर पर धारण किया जाता है। ऐसे में छात्रों ने इस निर्देश पर आपत्ति जताई और मामले ने जल्द ही तूल पकड़ लिया।

कर्नाटक में भी सत्ता परिवर्तन होगा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि छात्रों को जनेऊ उतारने के लिए मजबूर किया गया है, वही जनेऊ जिसे राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान पहना था। जिस तरह पश्चिम बंगाल की मौजूदा सरकार जल्द ही सत्ता से बाहर हो जाएगी, उसी तरह कर्नाटक में भी सत्ता परिवर्तन होगा।

पूनावाला ने लगाए गंभीर आरोप

मामला सामने आने के बाद शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो जारी कर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि क्या कर्नाटक में हिंदू होना अपराध है? छात्रों को परीक्षा केंद्र में जाने से रोका गया और उन्हें क्रूर विकल्प दिया गया, अपना धर्म चुनो या अपना भविष्य। उन्होंने दावा किया कि ऐसी घटना पिछले वर्ष भी सामने आई थी।

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में मुस्लिम आरक्षण, मुस्लिम बजट और मुस्लिम समुदाय के लिए अलग योजनाओं की बात होती है, लेकिन हिंदू छात्रों को अपने धार्मिक प्रतीक हटाने के लिए मजबूर किया जाता है।

विज्ञापन


उन्होंने आगे आरोप लगाया कि कांग्रेस शासित राज्यों में हिजाब और बुर्का को लेकर अलग रवैया अपनाया जाता है, जबकि जनेऊ, तिलक और मंगलसूत्र जैसे हिंदू प्रतीकों पर आपत्ति जताई जाती है।

कांग्रेस को अपना नाम बदल लेना चाहिए

पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस को अपना नाम INC से बदलकर MMC, मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस या इस्लामिक नेशनल खिलाफत पार्टी रख लेना चाहिए।

विवाद बढ़ने के बाद हुई कार्रवाई 

विवाद बढ़ने के बाद कॉलेज प्रशासन ने संबंधित निरीक्षक को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया है। वहीं कर्नाट सरकार ने भी पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर परीक्षा जांच ड्यूटी पर तैनात तीन कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और छात्रों के आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी कर्नाटक में इसी तरह का मामला सामने आया था। तब विवाद के बाद सरकार ने निर्देश जारी किया था कि CET परीक्षा के दौरान छात्रों से जनेऊ हटाने के लिए नहीं कहा जाएगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें