फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: 'कांग्रेस के आरोप न केवल हास्यास्पद, बल्कि संदेहास्पद...', EVM को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Wed, 30 Oct 2024 06:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

BJP: भाजपा प्रवक्ता ने ईवीएम को लेकर विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस का मानना है कि अगर मैं जीतता हूं तो मैं सही हूं और हारता हूं तो कोई और जिम्मेदार है। यह मानसिकता सिर्फ हास्यास्पद ही नहीं, बल्कि संदेहास्पद भी है।
विज्ञापन
सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग (ईसी) पर लगाए गए आरोपों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आयोग का 1,642 पन्नों का विस्तृत जवाब कांग्रेस की बदले की भावना और संदिग्ध इरादों का सबूत है। कांग्रेस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की आलोचना करने पर सवाल उठाते हुए त्रिवेदी ने कहा कि ये मशीनें जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में बिना किसी समस्या के काम कर रही थीं। लेकिन इन पर 2023 में राज्यस्थान और हरियाणा में सवाल खड़े किए गए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, चुनाव आयोग का 1,642 पन्नों का विस्तृत जवाब कांग्रेस के बेतुके आरोपों का जवाब है। कांग्रेस का मानना है कि अगर मैं जीतता हूं तो मैं सही हूं और हारता हूं तो कोई और जिम्मेदार है। यह मानसिकता सिर्फ हास्यास्पद ही नहीं, बल्कि संदेहास्पद भी है। संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा पर आरोप लगाने की कांग्रेस की कोशिशें न केवल हास्यापद हैं, बल्कि विध्वंसक हैं। 

लोकसभा चुनाव में 99 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत का जिक्र करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इस आत्मविश्वास ने उस ने हरियाणा में हराया। उन्होंने कहा, कांग्रेस को अपनी बिगड़ैल राजकुमार की मानसिकता को छोड़ देना चाहिए, जिससे यह दुर्घटना हुई। जनता ऐसे आरोपों को संदेह की दृष्टि से देखती है। उन्होंने कहा, चुनाव आयोग ने कांग्रेस हरियणा चुनावों में अनियमितताओं के आरोपों को बेजुबान, गलत और तथ्यों से रहित बताया। आयोग ने कांग्रेस को यह भी सुझाव दिया कि वह चुनावों के बाद बिना सबूत के आरोप लगाने से बचे, क्योंकि इससे सार्वजनिक अशांति और अराजकता पैदा हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें