फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक पर चिदंबरम और निरूपम ने उठाए सवाल, केजरीवाल ने भी मांगे सबूत

Wed, 05 Oct 2016 06:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 'सर्जिकल स्ट्राइक' का सबूत मांगने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लिया है। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से सेना की कार्रवाई पर पाकिस्तान के झूठे प्रचार को गलत साबित करने की मांग की थी। रविशंकर प्रसाद मंगलवार को कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम और केजरीवाल पर जमकर बरसे और सोनिया गांधी से स्पष्टीकरण भी मांगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष बताएं कि क्या चिदंबरम की लाइन ही कांग्रेस की लाइन है?
विज्ञापन


रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'माननीय केजरीवाल जी, आपको पता होना चाहिए कि आज आप पाकिस्तानी मीडिया की 'हेडलाइन' हो, राजनीति अपनी जगह है, लेकिन ऐसा कुछ न करिए जिसकी वजह से आर्मी अपमानित महसूस करे।' वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा, 'जब पूरा देश एकजुट है, एक मुख्यमंत्री ने कुछ ऐसा कहा जिसकी वजह से पाकिस्तान और उसकी आर्मी सवाल उठा रहे हैं।' 

केजरीवाल के बाद अब कांग्रेस ने भी सेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी करार दिया है। कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने ट्वीट किया है, ”प्रत्‍येक भारतीय पाकिस्‍तान के खिलाफ सर्जिकल स्‍ट्राइक्‍स चाहता है लेकिन भाजपा द्वारा राजनीतिक फायदे के लिए फर्जी वाली नहीं। देश के हितों पर राजनीति।” उनका ट्वीट ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सर्जिकल स्‍ट्राइक के सबूत पेश करने की मांग कर रही है।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने भारत के दावे को खारिज करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक से इनकार किया था। इसके बदले में पाक आर्मी ने भारत पर सीजफायर के उल्लंघन करने का आरोप लगाया। Every Indian wants #SurgicalStrikesAgainstPak but not a fake one to extract just political benefit by #BJP.
Politics over national interest pic.twitter.com/4KN6iDqDo5 — Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) October 4, 2016

पाकिस्तान के झूठे प्रचार को गलत साबित करें PM

केजरीवाल ने सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो को जारी करने की मांग की थी और कहा था कि विदेशी मीडिया पाकिस्तान के दावे को सही ठहरा रही है। अपने संदेश में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, 'ऐसी खबरों को देखकर मेरा खून खौल रहा है।'

प्रधानमंत्री मोदी की हमेशा आलोचना करने केजरीवाल ने अपने तीन मिनट लंबे वीडियो में कहा, 'प्रधानमंत्री के साथ मेरे 100 मतभेद हो सकते हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उनके रूख को मैं सैल्यूट करता हूं।'

रविशंकर प्रसाद ने पलटवार करते हुए कहा, 'केजरीवाल का कहना है कि भारत को सर्जिकल स्ट्राइक का प्रूफ देना चाहिए, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या उनको भारतीय सेना पर विश्वास नहीं है।'

एनडीटीवी के मुताबिक पिछले हफ्ते हुई सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो पर सरकार यह निर्णय लेगी कि कब इस वीडियो को जारी करना है या नहीं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक सेना ने ड्रोन की मदद से ऑपरेशन की तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए हैं।
विज्ञापन

आशुतोष का जवाब

इसके बाद आम आदमी पार्टी की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया आई। आप नेता आशुतोष ने ट्वीट कर अपनी बात रखी।  मुझे पूरा यक़ीन है मोदीजी पाक के झूठ को बेनक़ाब करेंगे । भारतीय सेना/भारत माता को झूठा साबित करने की पाक की साज़िश का जवाब देंगे — ashutosh (@ashutosh83B) October 4, 2016 I am amazed that Ravi Shankar Prasad instead of unmasking Pak Propaganda is questioning AK. Shows BJP's bankruptcy of ideas. — ashutosh (@ashutosh83B) October 4, 2016 Pak is insulting Bharat mata and indian army through its propaganda but BJP is settling score with AK. — ashutosh (@ashutosh83B) October 4, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें