फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: रोडशो के दौरान शिवकुमार ने कांग्रेस कार्यकर्ता को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल; BJP ने साधा निशाना

Mon, 06 May 2024 03:47 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावेरी (कर्नाटक)

सार

Karnataka: वीडियो में देखा जा सकता है कि शिवकुमार के कार से बाहर निकलते ही कांग्रेस के कार्यकर्ता उन्हें घेर लेते हैं। इनमें से एक कार्यकर्ता उनके कंधे पर हाथ रखकर फोटो लेने के लिए कैमरे की ओर पोज देता है। तभी शिवकुमार तुरंत हाथ हटा लेते हैं और उन्हें थप्पड़ मारते हैं।
विज्ञापन
हावेरी में रोडशो के दौरान डीके शिवकुमार - फोटो : एएनआई/कर्नाटक भाजपा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्हें हावेरी के सावनूर शहर में एक रोड के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है। घटना का वीडियो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई ने एक्स पर साझा किया है। 

विज्ञापन


यह घटना हावेरी के सावनूर शहर में तब हुई, जब शिवकुमार कांग्रेस उम्मीदवार विनोद असूती के लिए प्रचार कर रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिवकुमार अपनी कार से बाहर निकलते हैं और कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उन्हें घेर लेते हैं। इनमें से एक कार्यकर्ता शिवकुमार के कंधे पर हाथ रखने की कोशिश करते हैं और फोटो लेने के लिए कैमरे की ओर पोज देते हैं। तभी शिवकुमार तुरंत हाथ हटा लेते हैं और उन्हें थप्पड़ मारते हैं। 



बाद में व्यक्ति की पहचान नगरपालिका सदस्य अलाउद्दीन मनियार के रूप में हुई। भाजपा के आईडी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने वीडियो साझा किया और लिखा, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने हावेरी के सावेनूर में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नगरपालिका सदस्य अलाउद्दीन मनिया को थप्पड़ मारा। यह पहली बार नहीं है जब डीके ने कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मारपीट की है? उनका अपराध क्या था? डीके शिवकुमार जब वह कार से बाहर निकले तो उन्होंने  कंधे पर हाथ रख लिया था। 
विज्ञापन


मालवीय ने कहा, मुझे हैरानी हो रही है कि कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस के लिए काम क्यों नहीं करना चाहते हैं? उनके नेता उन्हें थप्पड़ मारते हैं, उन्हें अपमानित करते हैं, उन्हें  चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं देते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें