फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने अमेठी के लिए राहुल से मांगा समय

Sun, 23 Oct 2016 05:14 AM IST
अनूप वाजपेयी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी में घेरने के लिए भाजपा ने एक बार फिर रणनीति बनाई है। अमेठी में राजीव गांधी पेट्रोलियम तकनीकी संस्थान के शुभारंभ के बाद भी भाजपा राहुल को यह कहने का मौका नहीं देना चाहती है कि उन्हें समय पर जानकारी नहीं मिली। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक बार फिर राहुल गांधी के कार्यालय को कैंपस में अगले कार्यक्रम का न्यौता भेज अब उन्हीं से समय मांगा है।
विज्ञापन


दरअसल संस्थान में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगनी है। लिहाजा प्रधान ने इस बार भेजे न्यौते में लिखा है कि राहुल गांधी अपनी व्यस्तता के बीच कोई तारीख तय करके बताएं ताकि कैंपस में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया जा सके। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी को अमेठी में शनिवार से शुरू हुए पेट्रोलियम संस्थान के लिए पेट्रोलियम मंत्री ने 17 अक्तूबर को निमंत्रण भेजा था। 

इस पर राहुल गांधी ने शुक्रवार को मंत्री को पत्र लिखकर कहा था कि उन्हें समय पर सूचना मिलती तो वे जरूर आते। साथ ही उन्होंने पक्ष में यह भी बताया कि संस्थान उन्हीं की वजह से बना है। पेट्रोलियम मंत्री ने राहुल को इसका जवाब ट्वीट करके दिया है। प्रधान ने बताया कि संस्थान में 2008 से मात्र 129 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, जबकि मोदी सरकार ने 302 करोड़ खर्च कर इसे पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें