फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: 'राहुल गांधी ने शुरू किया प्रधानमंत्री का अपमान, बिहार की जनता देगी जवाब', भाजपा ने लगाया आरोप

Thu, 28 Aug 2025 05:30 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने गुरुवार को कहा कि राहुल गांधी ने मणिशंकर अय्यर का खाली स्थान भरने की कोशिश की है। पहले अय्यर ने इसी तरह अभद्र भाषा का उपयोग कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके परिवार को अपमानित करने का काम किया था, अब कांग्रेस के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी स्वयं उसी भाषा का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा सांसद संबित पात्रा और संजय मयूख ।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने आरोप लगाया है कि दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए जिस अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है, उसकी शुरुआत स्वयं राहुल गांधी ने की थी। पार्टी ने कहा है कि संसद के मानसून सत्र से लेकर बिहार में वोट अधिकार के दौरान कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्दों का उपयोग किया गया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि ऐसा करने में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने ही अगुवाई की। पार्टी ने कहा कि बिहार की जनता कांग्रेस-राजद को इसका जवाब देगी। 

विज्ञापन


भाजपा सांसद संबित पात्रा ने गुरुवार को कहा कि राहुल गांधी ने मणिशंकर अय्यर का खाली स्थान भरने की कोशिश की है। पहले अय्यर ने इसी तरह अभद्र भाषा का उपयोग कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके परिवार को अपमानित करने का काम किया था, अब कांग्रेस के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी स्वयं उसी भाषा का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज महात्मा गांधी वाली पार्टी नहीं है। वह अभद्र शब्दों का उपयोग कर अपने राजनीतिक विरोध को निम्नतम स्तर पर ले जा रही है। 

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने भारत की राजनीति को निचले स्तर पर ले जाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिसे 'मोहब्बत की दुकान' बताया था, उसमें 'नफरत' बेची जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में यह 'मोहब्बत की दुकान' बंद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ये भी पढ़ें: SIR Row: 'जब तक मैं जिंदा हूं, किसी को लोगों का मताधिकार नहीं छीनने दूंगी'; आर-पार के मूड में CM ममता बनर्जी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें