फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालघर के साधु हत्याकांड में एनसीपी और कम्युनिस्ट पार्टी के लोगों का हाथ : भाजपा

Wed, 22 Apr 2020 10:57 PM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
पालघर की घटना में क्षतिग्रस्त वाहन
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं की हत्या को लेकर शुरू राजनीति में नया मोड़ आ गया है। विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने बुधवार को दावा किया कि वायरल वीडियो फुटेज में साधुओं की पीट-पीटकर हत्या करने वाले लोग एनसीपी और कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता हैं। 

विज्ञापन


प्रवीण दरेकर ने कहा कि गृहमंत्री अनिल देशमुख ने 101 आरोपियों की सूची जारी कर यह बताने की कोशिश की है कि इसमें कोई मुस्लिम नहीं है। लेकिन, उन्होंने यह नहीं बताया कि जो सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे हैं, वे कौन हैं और किससे संबंधित हैं। 

भाजपा नेता दरेकर ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सीसीटीवी फुटेज में एनसीपी के जिला परिषद सदस्य काशीराम चौधरी, पंचायत समिति सदस्य सीताराम चौधरी,  कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता सुनील रावते, रामदास असारे आदि दिख रहे हैं। यदि गृहमंत्री देशमुख इन लोगों का नाम जाहिर करेंगे तो यह पता चलेगा कि साधुओं की हत्या में किसका हाथ है।

ड्रोन से हो रही है आरोपियों की तलाशी

शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने जंगल में विशेष अभियान चलाया है। जंगलों में छिपे आरोपियों की ड्रोन से खोजबीन की जा रही है। वहीं, पालघर जिले के डहाणू तहसील का गढ़चिंचले गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। पालघर के एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें