फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हिंदुत्व' पर चौकन्नी हुई भाजपा, संबित ने दिग्गी के बयान पर की खिंचाई

Wed, 20 Jun 2018 05:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में पीडीपी से समर्थन वापस लेते ही भाजपा के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। हिंदू वोटबैंक की राजनीति करने वाली भाजपा अब हिंदुत्व पर कोई भी विरोधी शब्द बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। यही वजह है कि पार्टी के आला नेता विरोधियों के बयान पकड़ रहे हैं और तीखा पलटवार शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

 


भाजपा नेता संबित पात्रा ने कांग्रेस के बड़े नेता दिग्विजय सिंह को निशाने पर लेते हुए कड़ा विरोध जताया है। संबित ने कहा कि कांग्रेस को चाहिए कि वो दिग्विजय को पार्टी से निष्कासित करे। संबित ने कहा कि जिन शब्दों का प्रयोग उन्होंने हिंदुओं के लिए कहे वो उन्हें बदनाम करते हैं। 

संबित ने आरोप लगाया कि दिग्विजय ने हिंदू आतंकवाद का शब्द इस्तेमाल किया था। दिग्विजय पर बरसते हुए संबित ने राहुल को भी आड़े हाथ लिया, उन्होंने पूछा कि राहुल हिंदुत्व से बाहर हैं क्या? क्यों राजनीतिक स्तर पर उन्हें भाजपा से संदेह है?

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें