फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: भाजपा कार्यसमिति में छाई कैटरीना कैफ विकी कौशल की शादी

Sun, 05 Dec 2021 12:58 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा ने कहा राजस्थान अब नेश्नल क्राईम ब्यूरो पर दुष्कर्म में एक नम्बर है, भ्रष्टाचार में नम्बर वन, बच्चों की तस्करी पर एक नम्बर पर, बेरोजगारी में 2 नम्बर पर है।
विज्ञापन
भाजपा क प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की राजस्थान कार्यसमिति ने शनिवार को अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की कानून-व्यवस्था और कृषि ऋण माफी सहित विभिन्न मुद्दों पर आलोचना करते हुए एक प्रस्ताव पेश किया और आरोप लगाया कि राज्य में आर्थिक आपातकाल जैसा माहौल है। हालांकि, मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रस्ताव को झूठ का बंडल बताया और दावा किया कि भाजपा झूठे बयान दे रही है।

विज्ञापन


राजस्थान में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में कैटरीना कैफ विकी कौशल की शादी की खूब चर्चा हुई। भाजपा नेताओं ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार को सवाई माधोपुर में होने वाली कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की चिंता है। 



उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार को आम आदमी की चिंता नहीं है। सारी सरकार कैटरीना कैफ की चिंता करने में लगी है। आगे गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान अब नेश्नल क्राईम ब्यूरो पर दुष्कर्म में एक नम्बर है, भ्रष्टाचार में नम्बर वन, बच्चों की तस्करी पर एक नम्बर पर, बेरोजगारी में 2 नम्बर पर है। इन सारी बातों को लेकर यह संकल्प लिया है, इन आधार पर हम ब्लेक पेपर जारी कर रहे है।
विज्ञापन


कार्यसमिति में भाजपा नेताओं ने कहा कि ब्लेक पेपर के बाद मुददों को लेकर हम कढ़ा जनसंघर्ष करेंगे, ईट से ईट बजाएंगे और हम मजबूर करेंगे कि वो राजस्थान के गरीब किसान की चिंता करें, बेरोजगारी की चिंता करें।  

एक प्रेस वार्ता में, भाजपा नेता राजेंद्र ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राजकोषीय घाटा बढ़ गया है और कर्ज 4.57 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तीन बजट  पेश किए। राज्य सरकार ने हर बजट में वार्षिक योजना कम करने का काम किया, सरकार आज आर्थिक संकट में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें