राहुल के बयान पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वे क्या चाहते हैं कि सशस्त्र बल हिंसा प्रभावित मणिपुर में भारतीयों पर गोलीबारी करें, उनके मन में लोकतंत्र की भावना नहीं है।
पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जब से संसद में भाषण दिया है, तभी से भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावर हैं। अपने भाषण में राहुल गांधी ने कहा था कि मणिपुर में सेना एक दिन में शांति ला सकती है। लेकिन सरकार उसका उपयोग नहीं कर रही है। वहीं, इस बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
शनिवार को राहुल के बयान पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वे क्या चाहते हैं कि सशस्त्र बल हिंसा प्रभावित मणिपुर में भारतीयों पर गोलीबारी करें, उनके मन में लोकतंत्र की भावना नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में दो समूहों के बीच काफी तनाव है और राहुल गांधी संसद में भड़काऊ भाषण दे रहे हैं।
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने हमला करते हुए कहा कि क्या वह वही चाहते थे जो उनकी दादी और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मिजोरम में किया था, 1960 के दशक में उन्होंने वायु सेना को मिजोरम में बम बरसाने का आदेश दिया था। हालांकि कांग्रेस ने कहा है कि वायु सेना का इस्तेमाल तब सशस्त्र आतंकवादी समूहों को निशाना बनाने के लिए किया गया था।
विज्ञापन
आगे रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी को सद्भाव फैलाना चाहिए और भारतीयों को एकजुट करने के लिए काम करना चाहिए। साथ ही भारत माता के बयान पर उन्होंने कहा कि वह न तो देश को समझते हैं और न ही इसकी राजनीति को। साथ उन्होंने विपक्ष पर संसद के मानसून सत्र के दौरान इसे बार-बार बाधित करके "पूरी तरह से गैर-जिम्मेदाराना" व्यवहार करने का भी आरोप लगाया।