फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: सिद्धू के पंजाब चुनाव से हटने पर भाजपा-शिअद को फायदा

Fri, 23 Sep 2016 05:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Sidhu
विज्ञापन
सासंद नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका दिया, लेकिन उनके पॉलिटिक्ल करियर में घमासान मच गया है। इस बीच चर्चा उठ रही है सिद्दू 'द कपिल शर्मा शो' का साथ भी छोड़ देंगे। खबर के फैलने पर शो के क्रिएटिव प्रोड्यूसर प्रीति सिमोस सामने आए और उन्होंने बताया कि वे शो को नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि सिद्धू यह शो नहीं छोड़ रहे और शो छोड़ने की यह खबर गलत है। बताते चलें कि सिद्धू शो में स्पेशल जज की भूमिका में नजर आते हैं। साथ ही उन्होंने बीजेपी से अलग हो कर अपनी अलग पार्टी आवाज-ए-पंजाब मोर्चा का गठन किया है।

सिद्धू के शो के छोड़ने पर अमर उजाला डॉट कॉम ने अपने पोल में पाठकों से सवाल किया कि सिद्धू के पंजाब चुनाव से हटने से सीधा फायदा किस पार्टी को होगा? इस पोल में पाठकों को तीन विकल्प दिए गए, जिसमें पहला है भाजपा-शिअद, दूसरा- कांग्रेस और तीसरा- आम आदमी पार्टी।
विज्ञापन


सिद्धू के किसी पार्टी से जुड़ने पर सस्पेंस बना हुआ था और अब उनके अलग पार्टी बनाने से वोटों की संख्या में बदलाव भी देखा जाएगा। इस पोल में कुल 4,033 पाठकों ने हिस्सा लिया, जिसमें सबसे अधिक 49.96 फीसद यानी  2,015 पाठकों ने पहले विकल्प को चुना। इन पाठकों का मानना है सिद्धू के पंजाब चुनाव से हटने से भाजपा-शिअद को फायदा होगा।

वहीं पंजाब के चुनावी मैदान में पहली बार कदम रख रही आम आदमी पार्टी को पाठकों ने दूसरे नंबर पर रखा। 34.37 फीसद यानी 1,386 पाठकों ने माना की आप को फायदा होगा। इस बीच संघर्ष के दौर से गुजर नहीं कांग्रेस को 15.67 फीसद यानी 632 पाठकों ने माना की उसे पंजाब विधानसभा चुनाव में सिद्धू के हटने से फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें