फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बीजेपी के संगठित गिरोह हावी हैं, विरोधी के खिलाफ चलाते हैं कैम्पेन: शशि थरूर

Wed, 17 May 2017 09:25 AM IST
amarujala.com-Presented by- अकरम
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद शशि थरूर - फोटो : getty images
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले कांग्रेसी नेता शशि थरूर का कहना है कि बीजेपी के ट्विटर इस्तेमाल करने वाले लोगों के संगठित गिरोह सोशल मीडिया पर हावी हैं। 
विज्ञापन


थरूर ने यह बात हिंदुस्तान टाइम्स से ट्विटर ने 2014 लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को कैसे प्रभावित किया विषय पर बातचीत के दौरान कही।

दरअसल, थरुर से सवाल पूछा गया कि अगर 2014 के चुनावों में नकारात्मक भावनाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, तो क्या यह माना जा सकता है कि ट्विटर विपक्ष के हाथों में एक प्रभावी टूल है?

इस पर थरूर ने कहा कि मैं इस निष्कर्ष पर नहीं जा सकता क्योंकि भाजपा सत्ता में होने के बावजूद विपक्ष की तरह व्यवहार करती है! उनके ट्वीटर्स, रिट्विटर्स और ट्रोल के संगठित गिरोह सोशल मीडिया पर हावी हैं। ये लोग बहुत प्रभावी ढंग से उन लोगों के खिलाफ कैम्पेन चलाते हैं जिनसे वे असहमत होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें