फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP National Working President: जेपी नड्डा और अमित शाह ने की नितिन नबीन की ताजपोशी, कई शीर्ष नेता रहे मौजूद

Mon, 15 Dec 2025 04:08 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BJP New National Working President: कई वर्षों के इंतजार के बाद आखिरकार भाजपा को अपना नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिल गया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन की आज दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में ताजपोशी की गई। खुद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया।
विज्ञापन
दिल्ली में नितिन नबीन की ताजपोशी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन की ताजपोशी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में की गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नितिन नबीन को पटका पहनाकर और गुलदस्ता देकर उनकी ताजपोशी की।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें - West Bengal Election 2026: भाजपा ने बंगाल के लिए बदली रणनीति; बूथ, वोट अंतर और डाटा पर नया दांव

बधाई देने वालों का लगा तांता
वहीं इसके बाद पार्टी कार्यालय में तमाम भाजपा नेताओं ने नितिन नबीन को पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी है। बता दें कि नितिन नवीन का जन्म 23 मई 1980 हो हुआ था। नितिन को जब कार्यकारी अध्यक्ष बने तो उनकी उम्र 45 साल है और भाजपा की उम्र भी इतनी ही है।
विज्ञापन

नियुक्ति पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया
नितिन नबीन के भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, 'उन्हें संगठनों और सरकार दोनों में अनुभव है, और वे बहुत ही सरल व्यक्ति हैं, लेकिन साथ ही अविश्वसनीय रूप से मेहनती भी हैं।' वहीं भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'नितिन नबीन को बधाई। वे एक विनम्र और समर्पित कार्यकर्ता हैं। वे पांच बार विधायक रह चुके हैं... उन्होंने अपने परिश्रम से जो मुकाम हासिल किया है, उसी वजह से पार्टी ने इस समर्पित कार्यकर्ता को सम्मानित किया है, और ऐसा सिर्फ भाजपा में ही संभव है।' पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने इस पर कहा, 'हम सभी खुश हैं। एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी का अनुभव है, तो दूसरी तरफ युवा अध्यक्ष की ऊर्जा। इन दोनों के बल पर हम एक नए भारत को देखेंगे। भारत हर दिशा में प्रगति कर रहा है... इस अध्यक्ष के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार सत्ता से बेदखल हो जाएगी।'
 

विज्ञापन



दिल्ली पहुंचने पर भव्य स्वागत
इससे पहले दिल्ली में बिहार के मंत्री नितिन नबीन का पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर शानदार स्वागत किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली पहुंचने पर एयरपोर्ट पर नितिन नबीन का स्वागत किया था। बिहार में नितिन नबीन की छवि साफ-सुथरे और संगठन में बेहतर पकड़ वाले नेता की है। 
यह भी पढ़ें - एअर इंडिया हादसा: अहमदाबाद में क्रैश के छह माह बाद भी नहीं भरे जख्म, घर के बाहर रातें गुजार रहीं ये बेबस मां

कौन हैं नितिन नबीन
नितिन नबीन भाजपा के बड़े नेताओं से एक और जेपी आंदोलन से राजनीति की शुरुआत करने वाले दिवंगत नबीन सिन्हा के बेटे हैं। 23 मई 1980 पटना में नितिन नबीन का जन्म हुआ है। उनकी 12वीं तक की पढ़ाई दिल्ली में हुई। 2005 में पटना पश्चिम सीट से विधायक रहे 55 साल के नबीन सिन्हा का निधन दिल्ली में हो गया था। उस वक्त नितिन महज 26 साल के थे।

भाजपा ने अब तक का सबसे युवा कार्यकारी अध्यक्ष चुना है। अगर वह राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं तो भाजपा के सबसे युवा अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड बनाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड अमित शाह के नाम है। वह 49 साल की उम्र में अध्यक्ष बने थे। जबकि नितिन गडकरी 52 साल की उम्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। वहीं 76 साल के लाल कृष्ण आडवाणी के नाम सबसे अधिक उम्र के भाजपा अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें