नोटबंदी को लेकर बेशक विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साधते हुए इसे उसकी नाकामी बताने पर तुला है, लेकिन इससे बेपरवाह भाजपा इसी मुद्दे के सहारे आगामी विधानसभा चुनावों में उतरने की तैयारी में है।
शुक्रवार को एनडीएमसी के कन्वेंशन सेंटर में होने वाली भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में इस पर औपचारिक मुहर भी लग सकती है। नोटबंदी के साथ ही पार्टी सर्जिकल स्ट्राइक को भी भुनाने की तैयारी में है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इस बैठक का उद्घाटन करेंगे। उम्मीद है प्रधानमंत्री मोदी भी इस बैठक में शिरकत कर सकते हैं इसी दौरान चुनावी मुद्दों पर अंतिम मुहर लग सकती है। आइए आपको बताते हैं कि कौन कौन से मुद्दे इस बैठक में उठाए जा सकते हैं।