फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: भाजपा का प्रियंका गांधी पर बड़ा आरोप, कहा- चुनावी शपथपत्र में अपनी और पति रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति छिपाई

Sat, 26 Oct 2024 05:32 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बुधवार को वायनाड सीट से नामांकन किया था। प्रियंका ने अपने शपथ पत्र में बताया कि उनके पास एक करोड़ से ज्यादा के गहने हैं। हलफनामे के अनुसार, प्रियंका के खिलाफ तीन मामले भी दर्ज हैं।
 
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी वाड्रा पर बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा ने कहा कि प्रियंका गांधी ने अपने चुनावी शपथपत्र में अपनी और अपने पति रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति का पूरा खुलासा नहीं किया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि प्रियंका गांधी ने अपनी और अपने पति की संपत्ति को छिपाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया है। 

विज्ञापन


गांधी परिवार कानून से ऊपर नहीं
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश सभी के लिए जरूरी है। गांधी परिवार कानून से ऊपर नहीं है। अगर कोई हलफनामे में गलत जानकारी देता है, तो उसे चुनाव लड़ने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कक प्रियंका गांधी के हलफनामे में कुछ ट्रस्टों के माध्यम से एसोसिएटेड जर्नल्स में शेयरों के उनके स्वामित्व का कोई जिक्र नहीं है। यह जानकारी का खुलासा न करने के समान है।

कंपनियों में हिस्सेदारी की जानकारी नहीं दी
गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि हलफनामे में रॉबर्ट वाड्रा की तीन कंपनियों का जिक्र किया गया है। दो अन्य कंपनियों में उनकी हिस्सेदारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने दस्तावेजों के आधार पर यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कानून का पालन करना होगा। इसे लेकर भाजपा आवश्यक कदम उठाएगी, क्योंकि वह संविधान का पालन करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी परिवार सोचता है कि वह कानून की अनदेखी कर सकता है और लोगों को बेवकूफ बना सकता है। उन्होंने कहा कि किसी को भी ऐसा भ्रम नहीं पालना चाहिए।
विज्ञापन


वायनाड में 13 नवंबर को होगा उपचुनाव
वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होगा। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बुधवार को वायनाड सीट से नामांकन किया है। प्रियंका ने अपने शपथ पत्र में बताया है कि उनके पास एक करोड़ से ज्यादा के गहने हैं। हलफनामे के अनुसार, प्रियंका के खिलाफ तीन मामले भी दर्ज हैं। वायनाड सीट राहुल गांधी के इस्तीफे से रिक्त हुई है जो 2024 के लोकसभा चुनाव में वायनाड के साथ-साथ रायबरेली सीट से भी जीते थे। हालांकि, राहुल ने रायबरेली सीट को अपने पास रखा और वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें