फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में 114 फीट ऊंची यीशु प्रतिमा पर घमासान, भाजपा-आरएसएस ने किया विरोध

Mon, 13 Jan 2020 02:46 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कनकपुरा
विज्ञापन
भाजपा आरएसएस यीशु मसीह की प्रतिमा के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने सोमवार को कनकपुरा के कपावीबेट्टा में 114 फीट के यीशु मसीह की प्रतिमा बनाने के प्रस्ताव के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने इसे कनकपुरा चलो प्रदर्शन का नाम दिया। भाजपा कपालिबेटा में सैकड़ों लोगों के जुटने की उम्मीद कर रही है।

विज्ञापन


यह प्रतिमा कांग्रेस के मजबूत नेता डीके शिवकुमार की परियोजना है। शिवकुमार ने अपने समर्थकों को चेताते हुए कहा, मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे उकसावे या भड़काने में न आएं। स्थानीय प्रशासन ने शांति सुनिश्चित करने के लिए सशस्त्र पुलिस इकाइयों सहित 1,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती पर जोर दिया है।

जिस गांव में यह प्रतिमा बनाई जा रही है उसका नाम हारोबेले है। यह ईसाई बहुल गांव है जो शिवकुमार की विधानसभा के अंतर्गत आता है। यह समुदाय यहां लगभग 400 सालों से रह रहा है। क्रिसमस के मौके पर शिवकुमार ने ट्रस्ट को जमीन के दस्तावेज सौंपे जो प्रतिमा लगाने की जिम्मेदारी संभालेंगा। यह प्रतिमा कठोर ग्रेनाइट से बनाई जाएगी।
विज्ञापन

 

इस मामले पर शिवकुमार ने कहा, 'यह मेरा नहीं बल्कि ईसाई समुदाय के गांववालों का फैसला है। एक विधायक के तौर पर मैं मदद कर रहा हूं। इसके लिए जमीन दी जा चुकी है। सबकुछ वैध है।' यीशु मसीह की यह प्रतिमा 114 फीट की होगी। प्रतिमा में 13 फीट तक सीढ़ियां होंगी, जिन्हें पहले ही बनाया जा चुका है। ब्राजील के रियो जी जेनेरियो में क्राइस्ट द रीडीमर की 98 फीट ऊंची प्रतिमा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें