फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह बोले- हिंदू विरोधी है कर्नाटक सरकार, CM सिद्धारमैया का जवाब- BJP कट्टरपंथी

Wed, 10 Jan 2018 06:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : ANI
विज्ञापन
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कर्नाटक सरकार को हिंदू विरोधी बताने वाले बयान पर राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी, आरएसएस और बजरंग दल में अतिवादी और कट्टरपंथी तत्व भरे होने का आरोप लगाया है। साथ ही सीएम सिद्धारमैया बिना किसी के नाम का जिक्र करते हुए अमित शाह को निशाने में लेते हुए कहा कि जो भी कर्नाटक की शांति में खलल डालेगा, उसे हमारी सरकार नहीं छोड़ेगी। हम ऐसा करने वाले किसी को भी बर्दाश्त नहीं करेंगे, फिर चाहे वो बजरंग दल का हो या फिर एसडीपीआई।
विज्ञापन


<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">BJP, RSS, Bajrang Dal have extremist elements, govt will not leave those who disturb peace, we will not tolerate it, doesn&#39;t matter if it is SDPI or Bajrang Dal, which ever organisation it is, we will not tolerate it: Karnataka CM Siddaramaiah <a href="https://t.co/mWBO76MdJT">pic.twitter.com/mWBO76MdJT</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/951016423312171008?ref_src=twsrc%5Etfw">January 10, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>


गौरतलब है कि अध्यक्ष अमित शाह ने चित्रादुर्गा में कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि मैं सीएम के उन सवालों का जवाब देने आया हूं जिसमें उन्होंने पूछा था कि केंद्र सरकार ने कर्नाटक के लिए क्या किया? 
विज्ञापन


शाह ने कहा था कि यूपीए सरकार ने 13वें फाइनेंस कमीशन के मुताबिक कर्नाटक को 88 हजार 583 करोड़ रुपये आबंटित किये गए थे। जबकि हमारी सरकार ने 14 वें फाइनेंस कमीशन के मुताबिक कर्नाटक को 2 लाख 19 हजार करोड़ रुपये आबंटित किये। केंद्र द्वारा दिये गए रुपयों का कर्नाटक सरकार ने क्या किया? क्या इन रुपयों का उपयोग गांवों में हुआ? अपने गांवों में किसी कांग्रेस कार्यकर्ता के घर को देखिये, पांच साल पहले उनके घर में कुछ नहीं था लेकिन आज चार मंजिला घर बना हुआ है। उनके घर के सामने महंगी गाड़ियां खड़ी हुई हैं।

इसके साथ ही बीजेपी अध्यक्ष ने कर्नाटक सरकार पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि यह हिंदुत्व विरोधी सरकार है। इन्होंने SDPI के खिलाफ सभी केसों को खत्म कर दिया है। SDPI एक भारत विरोधी संगठन है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें