फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे लेते दिखे सुवेंदु अधिकारी के वीडियो को भाजपा ने डिलीट किया, टीएमसी ने घेरा

Mon, 21 Dec 2020 01:17 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
स्टिंग के वीडियो में सुवेंदु अधिकारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

भाजपा की ओर से अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल से एक वीडियो के डिलीट करने पर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, यह वीडियो सुवेंदु अधिकारी का है, जिन पर इस कथित वीडियो में पैसे लेने का आरोप लगा है। वहीं, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने इस वीडियो के डिलीट किए जाने पार भाजपा को घेरा और कहा कि अमित शाह का जादुई कपड़े धोने का अभियान जारी है।

विज्ञापन


भाजपा ने 2016 में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें टीएमसी के कई नेताओं को अलग-अलग जगहों पर पैसे लेते देखा जा सकता था। वीडियो को साझा करते हुए भाजपा ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार और टीएमसी सबसे भ्रष्ट है। नारद न्यूज द्वारा इस स्टिंग ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था। 


वहीं, इस वीडियो में दिखे टीएमसी के दो पूर्व नेता मुकुल रॉय और सुवेंदु अधिकारी हैं। मुकुल रॉय काफी पहले ही भाजपा में शामिल हो गए थे और वहीं सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को भाजपा का दामन थामा। वहीं, अब टीएमसी ने आरोप लगाया है कि दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद स्टिंग वाला ये वीडियो भाजपा ने अपने यूट्यूब से हटा लिया है।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'बंगाल में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी भाजपा' विजयवर्गीय बोले- देश को खोना पड़ेगा चुनावी रणनीतिकार 

दूसरी तरफ, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भाजपा को घेरते हुए कहा, 'भाजपा ने कथित तौर पर नारद स्टिंग वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल से हटा दिया है। अमित शाह का पश्चिम बंगाल में कपड़े धोने का जादुई अभियान जारी है। भाजपा ज्वाइन कीजिए और धुलाई के बाद स्वच्छ बनकर उभरिए।'
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही राज्य में सियासी बिसात बिछना शुरू हो गई है। इस बार राज्य में भाजपा और टीएमसी के बीच सीधी टक्कर होने वाली है। वहीं, हाल के दिनों में टीएमसी नेतृत्व से नाराज होकर कई नेताओं ने पाला बदलते हुए भाजपा का दामन थामा है।  




यह भी पढ़ें: भाजपा को बंगाल में झटका, सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल टीएमसी में शामिल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें