फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, जानें कहां से कौन प्रत्याशी

Mon, 14 Aug 2023 03:03 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर प्रदेश की घोसी सीट से दारा सिंह चौहान को उतारा गया है। 
विज्ञापन
उपचुनावों के लिए भाजपा तैयार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने केरल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने केरल की पुथुप्पली सीट से लिजिनलाल जी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, उत्तर प्रदेश की घोसी सीट से दारा सिंह चौहान को उतारा गया है। उधर उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से पार्वती दास को उम्मीदवार बनाया गया है। 
विज्ञापन




दारा सिंह चौहान का मुकाबला सुधाकर सिंह से
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पिछले माह दारा सिंह चौहान के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। वे समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। सपा ने उपचुनाव में पूर्व विधायक सुधाकर सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


इसलिए उत्तराखंड में उपचुनाव
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट प्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा के टिकट पर लगातार चार बार विधायक चुने गए चंदन रामदास के निधन से खाली हुई है। इस साल अप्रैल महीने में बीमारी से उनका निधन हो गया था। भाजपा ने पार्वती दास को इस सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


केरल में उपचुनाव क्यों?
केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन से खाली हुई है। चांडी का 18 जुलाई को निधन हो गया था। भाजपा ने इस सीट पर लिजिनलाल जी को उम्मीदवार बनाया है। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने जैक सी थॉमस को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

पांच सितंबर को मतदान होगा
इन तीनों सीटों पर उपचुनाव के तहत पांच सितंबर को मतदान होगा। मतगणना आठ सितंबर को होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें