फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2019: भाजपा ने तय किए आंध्र के लिए 51 और ओडिशा के लिए 22 नाम

Sat, 23 Mar 2019 02:14 AM IST
पल्लवी कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बीजेपी
विज्ञापन
भाजपा आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। ओडिशा विधानसभा के लिए 22 उम्मीदवार और सेलेसेला (मेघालय) में उप-चुनाव के लिए 1 उम्मीदवार के नाम का एलान किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार को भाजपा ने ओडिशा में 147 विधानसभा सीटों से 100 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। साथ में 10 लोकसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया था।


विज्ञापन



पार्टी ने 2014 में बीजद के टिकट पर चुनाव जीतने वाले बालभद्र माझी और बैजयंत पांडा को अपना उम्मीदवार बनाया है। ये दोनों नेता इस महीने के शुरू में भगवा दल में शामिल हुए थे। पांडा को केंद्रपाड़ा से टिकट दिया गया है तो माझी नबरंगपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा पार्टी ने केंद्रीय जनजातीय मंत्री जुअल ओराम को सुरंदगढ़ लोकसभा सीट से फिर से टिकट दिया है। ओडिशा में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव एक साथ चार चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें