फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने जारी की चार उम्मीदवारों की सूची, एनसीपी के पूर्व सांसद का नाम भी शामिल

Fri, 08 May 2020 01:47 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में होने वाले आगामी द्विवार्षिक विधान परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। भाजपा द्वारा जारी की गई चार उम्मीदवारों की सूची में, प्रवीण दटके, गोपीचंद पडलकर, अजित गोपछडे और रंजीतसिंह मोहिते पाटिल शामिल हैं। 

विज्ञापन


यहां गौर करने वाली बात यह है कि भाजपा उम्मीदवारों की सूची में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के पूर्व सांसद रंजीतसिंह मोहिते पाटिल का नाम शामिल है। इसको लेकर सभी लोग हैरान है।  प्रदेश भाजपा सूत्रों ने कहा कि यह सूची शुक्रवार को दिल्ली से जारी की गई।

वहीं, पिछले साल लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी में शामिल होने वाले गोपीचंद पडलकर का नाम भी सूची में शामिल है। इस सूची में भाजपा नेता एकनाथ खडसे और पंकजा मुंडे को जगह नहीं मिल पाई, जबकि प्रवीण दतके और अजीत गोपछड़े जैसे अपेक्षाकृत कम चर्चित चेहरों को जगह दी गई है
विज्ञापन


बता दें कि महाराष्ट्र में नौ राज्य विधान परिषद सीटों पर 21 मई को चुनाव होने जा रहा है। सत्तारूढ़ पार्टी शिवसेना ने इस चुनाव में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद की उप सभापति नीलम गोरे की उम्मीदवारी पर मुहर लगाई है। 

मुहर लगने के साथ ही उद्धव ठाकरे की मुश्किलें कम होती नजर आ रही हैं। बता दें कि ठाकरे न तो विधानसभा के सदस्य हैं और न ही विधान परिषद के इसलिए उन्हें किसी एक सदन की सदस्यता हासिल करनी जरूरी है। 

संविधान के अनुसार पद ग्रहण करने के छह माह के भीतर उनका विधानसभा या विधान परिषद दोनों में से किसी एक का सदस्य निर्वाचित होना जरूरी है और ऐसा नहीं कर पाने की हालत में उन्हें मुख्यमंत्री पद को त्यागना होगा।
 
इससे पहले, शिवसेना के एक नेता ने जानकारी देते हुए बताया था कि ठाकरे और गोरे दो सीटों के लिए शिवसेना के उम्मीदवार होंगे। हम उनके निर्विरोध निर्वाचन के प्रयास कर रहे हैं। महाविकास अघाड़ी की वर्तमान संख्या को देखते हुए हम ऊपरी सदन में दो उम्मीदवारों को आसानी से चुन सकते हैं।

शिवसेना नेता ने बताया था कि ठाकरे अगले कुछ दिन में नामांकन दाखिल करेंगे। चुनाव आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 11 मई है और नामांकन वापस लेने के अंतिम तारीख 14 मई है।

राज्य विधान परिषद में 288 सीटें हैं जिसमें भाजपा 105 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। इसके बाद शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के क्रमश: 56, 54 और 44 विधायक हैं।
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें