फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत के मन की बात-मोदी के साथ', भाजपा ने वीडियो जारी कर मांगे सुझाव

Sun, 03 Feb 2019 11:16 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

भाजपा मुख्यालय से पार्टी ने एक वीडियो जारी किया है। जिसका शीर्षक है 'भारत के मन की बात मोदी के साथ।' इसका उद्देश्य लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों की बातें जानकर संकल्प पत्र तैयार करना है। भाजपा ने करीब 10 करोड़ लोगों से सुझाव मांगे हैं।

विज्ञापन


महीने भर तक चलने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत रविवार से हो गई है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए यह पार्टी के संकल्प पत्र (घोषणापत्र) का आधार बनेगा। 

राम मंदिर विवाद पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "कोर्ट के अंदर लंबी बहस है फिर भी 1993 में जो भूमि अधिगृहीत की गई, उस भूमि को भाजपा सरकार ने राम जन्मभूमि न्यास को वापस देने का फैसला किया है। यह एक ऐतिहासिक कदम है और मैं विपक्षी पार्टियों से कहना चाहता हूं कि केस में रोड़ा न डालें।"

अमित शाह ने कहा, '2014 से पहले तीस साल तक गठबंधन सरकारों ने लोगों को निराश किया। तुष्टिकारण नारेबाजी परिवारवादी सोच सिर्फ सरकार बनाने में लगे रहे भ्रष्टाचार चरम पर लोगों में निराश देश की सुरक्षा से समझौता किया गया। देश तीस साल पीछे धकेल दिया। 2014 में देश की जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। नई दिशा नई सोच के साथ काम किया गया। पिछले पांच साल में देश का गौरव मान सम्मान बढ़ाया। दुनिया भारत का महत्व समझने को मजबूर हुई। समावेश विकास हुआ।' 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'लोगों का लोकतंत्र में भरोसा बढ़ा। पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र मजबूत हुआ। अन्य पार्टियों की तरह परिवार की नहीं भाजपा विचार की पार्टी है। भाजपा के लिए चुनाव सत्ता प्राप्त करने का जरिया नहीं लोकसंपरक का माध्यम हैं। लोकतंत्र का महोत्सव है। हम जनता के बीच फिर जनादेश मांगने जा रहे हैं। भाजपा के दस करोड़ कार्यकर्ता इस कार्यक्रम के तहत दस करोड़ परिवारों से संपर्क करके लोगों के सुझाव लेंगे कि अगर अगली सरकार हमारी बनती है तो लोगों की क्या अपेक्षा है लोग क्या चाहते हैं।'

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'फोन ईमेल सोशल मीडिया आदि के जरिए लोगों से सुझाव लेकर संकल्प पत्र तैयार होगा। ये कार्यक्रम भाजपा का नहीं देश की जनता का नए भारत के निर्माण का है। जनता से अपील अपने सुझाव देकर इसके भागीदार बने। भाजपा चुनाव घोषणापत्र की गरिमा बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध है। 

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि संकल्प पत्र अभियान विश्व के किसी भी देश में इतना बड़ा अभियान चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने के लिए नहीं हुआ। सभी के साथ संवाद करके जन भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत होगा। भारत की जन संकल्पना से बनेगा हमारा संकल्प पत्र। सुशासन विकास में मोदी सरकार ने शानदार काम किया है। जनता की उम्मीदों पर प्रधानमंत्री खरे उतरे । पीएम किसानों के सबसे बड़े हितैषी हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों के कल्याण की अनेक योजनाएं लाई है। किसानों की उपज की उचित कीमत की दिशा में पहली बार डेढ़ गुना कीमत घोषित की गई। फसल बीमा योजना दो हेक्टेर से कम जोत वाले किसानी को छः हज़ार रुपये सालाना सहायता जैसे काम किए गए। युवाओं के लिए बहुत काम हुए लेकिन प्रधानमंत्री और बहुत कुछ करना चाहते हैं। महिलाओं की सुरक्षा सम्मान के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके लिए और क्या किया जाए इस पर भी सुझाव लेंगे।
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें