फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी ने की 12 राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा, RJD से राज्यसभा जाएंगे जेठमलानी

Sun, 29 May 2016 07:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बीजेपी ने राज्यसभा के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने जिन नेताओं को राज्य सभा भेजने का फैसला किया है, उनमें वेंकैया नायडू, ओम प्रकाश माथुर, हर्ष वर्धन सिंह, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमन, मुख्तार अब्बास नकवी, राम के वर्मा, गोपाल नारायण सिंह,अनिल माधव, पुरुषोत्तम रूपाला, चौधरी ‌बिरेंदर सिंह और रामविचार नेतम शामिल हैं। दूसरी ओर मशहूर वकील रामजेठमलानी ने रविवार को उन खबरों की पु‌‌ष्टि कर दी, जिनमें कहा जा रहा था कि वह लालू यादव की पार्टी आरजेडी के उम्मीदवार के तौर पर राज्य सभा जाएंगे। 

इन नेताओं के नाम घोषित कर चुकी है कांग्रेस: कांग्रेस ने पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को महाराष्ट्र, कपिल सिब्बल उत्तर प्रदेश, जयराम रमेश कर्नाटक से राज्यसभा भेजने की घोषण की है। इनके अलावा पार्टी ने कर्नाटक से ऑस्कर फर्नांडिस, पंजाब से पार्टी महासचिव अंबिका सोनी, छत्तीसगढ़ से छाया वर्मा, मध्य प्रदेश से विवेक तनखा और उत्तराखंड से प्रदीप टम्टा को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


अजित सिंह भी राज्यसभा जाने की तैयारी में : राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख अजित सिंह भी राज्यसभा जाने की तैयारी कर रहे हैं। सपा नेता शिवपाल सिंह रविवार को अजित सिंह से मिलने उनके घर पहुंचे। सूत्रों का कहना है कि सपा और रालोद यूपी चुनाव से पहले गठबंधन की संभावनाएं टटोल रही हैं। कहा जा रहा है कि अजित सिंह गठबंधन के लिए राज्यसभा सीट की शर्त रख दी है। 
  Yes I am, that's what I have come for (in Patna): Ram Jethmalani on being Rajya Sabha candidate from RJD pic.twitter.com/u6zkAccsWQ — ANI (@ANI_news) May 29, 2016

  BJP's Rajya Sabha candidates: Venkaiah Naidu, Om Prakash Mathur, Harsh Vardhan Singh, Piyush Goyal, Nirmala Sitharaman, MA Naqvi,Ram K Verma — ANI (@ANI_news) May 29, 2016
विज्ञापन


  BJP's Rajya Sabha candidates: Gopal Narayan Singh, Ramvichar Netam,Anil Madhav Dave,Purushottam Rupala,Chaudhary Birender Singh — ANI (@ANI_news) May 29, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें