फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने अर्थव्यवस्था पर पूर्व पीएम के आरोप खारिज किए, कहा- दुनिया में पांचवें स्थान पर पहुंचा देश

Mon, 02 Sep 2019 03:41 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनमोहन सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

भाजपा ने देश की आर्थिक हालत बेहद चिंताजनक होने के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए सोमवार को कहा कि सिंह के दस साल के शासनकाल में भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद के कारण अर्थव्यवस्था को गहरा नुकसान पहुंचा जबकि मोदी सरकार के दौरान अर्थव्यवस्था का आधार मजबूत हुआ और दुनिया में देश की विश्वसनीयता कायम हुई है।

विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा कि मनमोहन सिंह पूर्व प्रधानमंत्री हैं और उम्र में भी काफी बड़े हैं। लेकिन 10 वर्षो के दीर्घ कालखंड में उनके प्रधानमंत्रित्व काल में भारत को जिस प्रकार आगे बढ़ना चाहिए था, वह आगे नहीं बढ़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि वह (मनमोहन सिंह) थे तो अर्थशास्त्री, लेकिन जिन लोगों ने पर्दे के पीछे से उन्हें निर्देशित किया, उससे भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद को बढ़ावा मिला और अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा।

पात्रा ने कहा कि मोदी सरकार के दौरान अर्थव्यवस्था का आधार मजबूत हुआ और दुनिया में देश की विश्वसनीयता कायम हुई है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल में जो घोषणाएं की हैं, उनसे अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बैंकों के विलय की घोषणा के साथ आने वाले पांच वर्षों में आधारभूत संरचना क्षेत्र में 100 लाख करोड़ रूपये का निवेश तथा आटोमोबाइल क्षेत्र का भी ध्यान रखा गया है। गौरतलब है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर घटकर पांच प्रतिशत पर आने के बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा था।

उन्होंने कहा था कि आर्थिक हालात ‘बेहद चिंताजनक’ हैं और यह नरमी मोदी सरकार के तमाम कुप्रबंधनों का परिणाम है। पूर्व प्रधानमंत्री ने एक बयान में कहा था कि पहली तिमाही में 5 फीसदी की जीडीपी वृद्धि दर दर्शाती है कि हम लंबे समय तक बने रहने वाली आर्थिक नरमी के दौर में हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें