भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को मनमोहन सामल को एक बार फिर ओडिशा प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। उनकी पुनर्नियुक्ति की औपचारिक घोषणा पार्टी के केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक संजय जायसवाल ने भुवनेश्वर स्थित प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में की गई।
भाजपा ने मनमोहन सामल को ओडिशा प्रदेश इकाई का फिर से अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले सोमवार को ओडिशा इकाई के अध्यक्ष पद के लिए उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इस पर नामांकन करने वाले वे एकमात्र उम्मीदवार थे। भाजपा के केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक संजय जायसवाल ने पार्टी के राज्य मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सामल की इस पद पर पुनर्नियुक्ति की घोषणा की।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को मनमोहन सामल ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक संजय जायसवाल और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में ओडिशा भाजपा चुनाव अधिकारी और सांसद प्रताप सारंगी के समक्ष इस पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले एकमात्र नेता थे। सामल के अलावा कई अन्य नेताओं ने भी भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
2024 में पार्टी की जीत में निभाई थी बड़ी भूमिका
उनके नेतृत्व में 2024 में ओडिशा विधानसभा चुनाव में नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजू जनता दल (बीजद) को हराया था। वहीं ओडिशा में भाजपा ने राज्य की 21 लोकसभा सीटों में से 20 पर जीत हासिल की और राज्य विधानसभा में पूर्ण बहुमत हासिल कर राज्य में सरकार बनाई।
ओडिशा की 147 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 78 सीट जीतीं, जबकि नवीन पटनायक की बीजद को 51 सीट मिलीं। कांग्रेस को 14 सीट, निर्दलीयों को तीन और माकपा को को एक सीट मिली। सामल हालांकि, खुद भद्रक जिले के चंदबली निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव हार गए थे। वह इससे पहले नवंबर 1999 से अक्टूबर 2000, अक्टूबर 2000 से मई 2004 और मार्च 2023 से जुलाई 2025 तक तीन बार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं।