फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने नड्डा के काफिले पर हमले के विरोध में पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर किया प्रदर्शन

Fri, 11 Dec 2020 05:50 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोलकाता
विज्ञापन
प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता...... - फोटो : ani
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के काफिले पर उत्तर 24 परगना जिले में हुए हमले के विरोध में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों और जिलों में बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


जादवपुर थाना के पास एससी मलिक रोड, एसप्लानेड इलाके, केष्टोपुर और चिंगरीघाटा में प्रदर्शन किया गया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति के खिलाफ नारेबाजी की।

 

पार्टी सूत्रों ने बताया कि हावड़ा, उत्तर 24 परगना में अशोक नगर, पूर्वी मेदनीपुर में मोइना और हुगली जिले में दानकुनी में भी प्रदर्शन किया गया। भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और सत्तारूढ़ दल के गुंडों द्वारा भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर बढ़ रहे कथित हमले की घटनाओं से उन्हें अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें