फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत पैकेज ऐतिहासिक, यह देश को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाएगा: जेपी नड्डा

Wed, 13 May 2020 12:21 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • भाजपा अध्यक्ष ने राहत पैकेज को बताया ऐतिहासिक
  • कहा, यह कोविड-19 से लड़ने के लिए रामबाण है 
  • महामारी के समय में प्रधानमंत्री आगे से देश का नेतृत्व कर रहे हैं
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा करने को सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह कोविड-19 से लड़ने के लिए रामबाण है। 

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत घोषित ऐतिहासिक राहत पैकेज न केवल कोविड-19 से लड़ने के लिए बल्कि देश को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी है।



नड्डा ने कहा कि देश के गरीब लोगों, मजदूरों और मध्यम एवं छोटे उद्योगों के लिए इस पैकेज में विशेष ध्यान दिया गया है। मध्य वर्ग को भी ध्यान में रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह पैकेज ऐतिहासिक है और भारत की आर्थिक गति को उछाल देने में आधार बनेगा। 
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कोविड-19 जैसी महामारी के समय में प्रधानमंत्री मोदी आगे से देश का नेतृत्व कर रहे हैं। 21वीं सदी को भारत द्वारा परिभाषित किया जाएगा, पीएम के संदेश ने इसे लागू करने के लिए आधारशिला रखी है। उन्होंने कहा कि भारत को नए परिवर्तन में ले जाने में आत्मनिर्भर भारत अभियान हमारा नया मंत्र है। साथ ही उन्होंने इस पैकेज को दुनिया का सबसे बड़ा समग्र राहत पैकेज बताया। 

20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पीएम ने बताया था कि यह भारत की जीडीपी का 10 फीसदी हिस्सा है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि मानवता कोरोना वायरस से हार स्वीकार नहीं करेगी लेकिन लोगों को सुरक्षित रहना होगा और आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि हमने पहले कभी ऐसे संकट के बारे में नहीं सुना था। यह निश्चित रूप से मानव जाति के लिए अकल्पनीय है। लेकिन मानवता इस वायरस से हार स्वीकार नहीं करेगी। हमें न केवल अपनी रक्षा करनी है बल्कि आगे भी बढ़ना है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें