फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के पार्टी नेताओं के साथ नड्डा ने की बैठक, शाह भी मौजूद रहे

Tue, 16 Feb 2021 09:27 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : twitter@ bjp for india
विज्ञापन

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले लगभग 80 दिनों से जारी किसान आंदोलन के बीच किसान संगठनों द्वारा की जा रही महापंचायत के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के नेताओं के साथ बैठक की।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उपस्थित रहे। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार चाहर, सांसद सत्यपाल सिंह सहित कुछ अन्य नेताओं ने भी इस बैठक में शिरकत की।

ज्ञात हो कि कृषि कानूनों को लेकर सबसे अधिक नाराजगी पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के किसानों में देखी गई है।  भाजपा सूत्रों के मुताबिक इन राज्यों में हो रही खाप पंचायतों के मद्देनजर यह बैठक बुलाई गई है। दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर डटे किसानों में अधिकांश इन्हीं राज्यों के हैं।
विज्ञापन


पार्टी नेताओं के साथ इस बैठक के बाद नड्डा की किसान नेताओं के साथ वार्ता शुरू होगी। केंद्र और किसान नेताओं के बीच कई दौर की वार्ताएं हो चुकी हैं, लेकिन इस मुद्दे का अभी तक कोई ठोस हल नहीं निकल पाया है। सरकार कानूनों में संशोधन का प्रस्ताव दे रही है तो किसान तीनों कानूनों को पूरी तरह वापस लिए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं। 
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें