फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को जानो कार्यक्रम: जेपी नड्डा बोले- सांविधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों में गहरी आस्था भाजपा का आधार

Tue, 17 May 2022 06:37 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

'भाजपा को जाने' कार्यक्रम के तहत विदेशी राजनयिकों को भाजपा की नीति और कार्यशैली से परिचित कराते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक संस्था है, जो हर जरूरतमंद की सेवा को अपना ध्येय मानती है।
विज्ञापन
जेपी नड्डा ने 14 मिशन प्रमुखों के साथ बातचीत की। - फोटो : Twitter@JPNadda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका सहित 14 देशों के राजनयिकों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय को जेपी नड्डा ने सोमवार को कहा कि उनकी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद व अंत्योदय के मजबूत वैचारिक स्तंभों पर खड़ी है। साथ ही सांविधानिक व लोकतांत्रिक मूल्यों में गहरी आस्था रखती है।

विज्ञापन


'भाजपा को जाने' कार्यक्रम के तहत विदेशी राजनयिकों को भाजपा की नीति और कार्यशैली से परिचित कराते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक संस्था है, जो हर जरूरतमंद की सेवा को अपना ध्येय मानती है। लॉकडाउन में भाजपा के सामाजिक सेवा के प्रयासों के बारे में बताते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वंचित व जरूरतमंदों को खाने के 50 करोड़ से ज्यादा पैकेट बाटे। केंद्र सरकार ने 80 करोड़ को राशन उपलब्ध कराया।

पहले चरण में 13 राजनयिकों से मिले
कार्यक्रम के पहले चरण के तहत नड्डा भाजपा के स्थापना दिवस पर छह अप्रैल को 13 देशों के राजनयिकों से मिल चुके हैं। दूसरे चरण के तहत नड्डा के साथ अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, इस्राइल, भूटान, डेनमार्क, श्रीलका, डोमिनिकन रिपलिक, फिजी, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड, केन्या, फिलिपिंस और सुरीनाम के राजनयिक मौजूद थे।
विज्ञापन


दो से तीन सौ सांसद तक का सफर दिखाया
राजनयिकों को जनसंघ से भाजपा के बनने और लोकसभा में दो सीटों से 303 सीटों के तक सफर पर लघु फिल्म दिखाई गई। इसके बाद नड्डा ने उन्हें भाजपा के संगठनात्मक ढांचे, पदानुक्रम, विभिन्न विभागों और उनके क्रियाकलापों की जानकारी दी।

18 करोड़ भाजपा के प्राथमिक सदस्य
नड्डा ने बताया कि 18 करोड़ प्राथमिक सदस्यों के साथ भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। इसके साथ ही उन्होंने बाताया कि राज्यसभा और लोकसभा दोनों को मिलाकर भाजपा के 400 से ज्यादा सांसद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें